बाल संरक्षण आयोग ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र, सभी सेंटरों की जांच करने की सिफारिश

Updated:
विज्ञापन

रांची : राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर ने मिशनरीज ऑफ चैरिटी के सभी सेंटरों की जांच करने की सिफारिश की है. इस संबंध में उन्होंने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है. कहा है कि चैरिटी के सभी सेंटरों की जांच कर गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाये. श्रीमती कुजूर ने कहा […]

विज्ञापन

रांची : राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर ने मिशनरीज ऑफ चैरिटी के सभी सेंटरों की जांच करने की सिफारिश की है. इस संबंध में उन्होंने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है. कहा है कि चैरिटी के सभी सेंटरों की जांच कर गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाये. श्रीमती कुजूर ने कहा कि नवजात की बिक्री का मामला काफी गंभीर है. ऐसे में राज्य की पंजीकृत व गैर पंजीकृत संस्थाओं द्वारा नवजात बच्चों की अवैध ढंग से बिक्री की घटना मानव अंग की तस्करी के पहलू से भी इंकार नहीं किया जा सकता है. उन्होंने नामकुम स्थित आश्रय स्थल में रखी गर्भवतियों पर विशेष ध्यान देने को कहा है. उन्होंने मिशनरीज ऑफ चैरिटी संस्था के साथ-साथ इस तरह के पंजीकृत व गैर पंजीकृत संस्थाओं की गतिविधियों की उच्च स्तरीय जांच करा कर इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के लिये संबंधित विभाग को निर्देशित की जाये.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola