सफायर इंटरनेशनल स्कूल विनय महतो हत्याकांड : कोई बतायेगा, मेरे बेटे की हत्या किसने की : मनबहाल महतो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jul 2018 5:53 AM
विज्ञापन
रांची : सफायर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र विनय महतो हत्याकांड में शुक्रवार को न्यायालय ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी शिक्षिका के बेटे और बेटी को बरी कर दिया. दोनों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया. घटना के बाद विनय महतो के पिता मनबहाल महतो ने मामले में प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा […]
विज्ञापन
रांची : सफायर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र विनय महतो हत्याकांड में शुक्रवार को न्यायालय ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी शिक्षिका के बेटे और बेटी को बरी कर दिया. दोनों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया. घटना के बाद विनय महतो के पिता मनबहाल महतो ने मामले में प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि बेटा हमने खोया है, दर्द हमको हो रहा है.
शिक्षिका ने अपने बेटे और बेटी को पा लिया. मुझे शुरू से ही ऐसा लग रहा था कि पुलिस प्रेस-प्रसंग में मेरे बेटे की हत्या को लेकर मनगढ़ंत कहानी बना रही है. क्योंकि शिक्षिका की बेटी ने पहले से यह कह दिया था कि उसका मेरे बेटे से कोई संबंध नहीं है. मेरे बेटे की हत्या तो हुई. लेकिन अब कोई यह बतायेगा कि मेरे बेटे की हत्या किसने की. उन्होंने आरंभ में पुलिस की जांच पर असंतोष जाहिर करते हुए मामले की सीबीआइ से जांच कराने की मांग की थी.
उल्लेखनीय है कि विनय महतो की हत्या को लेकर उसके पिता ने पांच फरवरी 2016 को तुपुदाना ओपी में केस दर्ज कराया था. प्राथमिकी में उन्होंने मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया था. प्राथमिकी दर्ज होने से एक दिन पूर्व ही देर रात विनय महतो की हत्या कर दी गयी थी.
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और सीआइडी ने मामले की जांच शुरू की थी. जांच के दौरान चौथे दिन शिक्षिका के कमरे में डॉग स्कवॉयड की टीम पहुंची. पुलिस ने मामले में नौ लोगों से पूछताछ की.
पुलिस ने नौ फरवरी को कोर्ट में दो शिक्षक को प्रस्तुत किया और मामले में चार के खिलाफ पॉलिग्राफी टेस्ट की अनुमति मांगी थी. 10 फरवरी को पुलिस ने हत्याकांड से जुड़े पूरे मामले का खुलासा कर दिया. यह कहते हुए कि स्कूल की हिंदी की शिक्षिका नाजिया हुसैन और उनके नाबालिग बेटे ने विनय को मारा था. हत्या के बाद शिक्षिका ने अपने बेटे और बेटी के साथ मिल कर पति के निर्देश पर साक्ष्य मिटाया. इससे संबंधित तथ्य भी पुलिस को जांच के दौरान मिले थे.
मामला सफायर स्कूल के छात्र विनय महतो हत्याकांड कापुलिस को जांच में ये तथ्य मिले थे
स्टॉफ क्वार्टर स्थित घर में की मारपीट, फिर पहले तल्ले से नीचे फेंका.
नीचे फेंके जाने के दौरान बुरी तरह घायल था विनय, सांसें चल रही थी.
क्याें मारा गया विनय को
शिक्षिका की बेटी से छात्र विनय महतो का संबंध.
इसे लेकर स्कूल के अन्य छात्र शिक्षिका के बेटे को चिढ़ाते थे.
आक्रोशित थी शिक्षिका और उनका बेटा
पुलिस जांच में शिक्षिका के बेटे पर था हत्या का आरोप
शिक्षिका के बेटे ने विनय को चार फरवरी 2016 की रात सोया-चिल्ली खाने के लिए स्टॉफ क्वार्टर स्थित घर बुलाया. फिर मुंह बंद कर उसके बेट में कई घूसे मारे. इससे विनय का लीवर डैमेज हो गया.
शिक्षिका के बेटे ने पीछे से गर्दन पकड़ कर सिर को दीवार से पटक दिया.
इन बिंदुओं पर पक्ष कमजोर
पुलिस एफएसएल की रिपोर्ट समय पर कोर्ट में प्रस्तुत नहीं कर पायी. इस कारण ठोस साक्ष्य नहीं मिले.
दोनों आरोपियों के संबंध में कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया़
जमा गया ब्लड सैंपल किसी दूसरी महिला का निकला.
मिटा दिये थे साक्ष्य
घटना को अंजाम देने के बाद शिक्षिका के बेटे ने फोन पर पिता से बात की. फिर सभी ने मिल कर कपड़े से खून के धब्बे और वाइपर से कॉरिडोर साफ कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










