पिस्कानगड़ी : समर्थकों ने मशाल जुलूस निकाला गया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jul 2018 12:55 AM
विज्ञापन
विपक्षी दलों ने अलग-अलग जगहों पर की बैठक, प्रशासन तैयार पिस्कानगड़ी : विपक्षी पार्टियों का गुरुवार को झारखंड बंद को लेकर बुधवार को नगड़ी प्रखंड के झामुमो, कांग्रेस, सीपीआइएम और झाविमो के कार्यकर्ताओं ने नगड़ी नारो बाजार से लेकर प्रखंड कार्यालय तक मशाल जुलूस निकाला. भूमि अधिग्रहण बिल वापस करने की मांग की. व्यावसायिक प्रतिष्ठान […]
विज्ञापन
विपक्षी दलों ने अलग-अलग जगहों पर की बैठक, प्रशासन तैयार
पिस्कानगड़ी : विपक्षी पार्टियों का गुरुवार को झारखंड बंद को लेकर बुधवार को नगड़ी प्रखंड के झामुमो, कांग्रेस, सीपीआइएम और झाविमो के कार्यकर्ताओं ने नगड़ी नारो बाजार से लेकर प्रखंड कार्यालय तक मशाल जुलूस निकाला. भूमि अधिग्रहण बिल वापस करने की मांग की.
व्यावसायिक प्रतिष्ठान के मालिकों से अपने समर्थन में दुकानें बंद रखने का अपील की. इस बंद में आवश्यक सेवा को मुक्त रखा गया है.
मौके पर बिनोद तिर्की, कलाम आजाद, शिवनारायण साहू, शहीद अहमद, कुर्बान अंसारी, तसलीम अंसारी, कपिल महतो, दानियल एक्का, धुचू तिर्की, सुरेश महतो, सरफराज अंसारी, एमन एक्का, नीलम देवी, सोमारी देवी, मधु कच्छप, बांदे उरांव, बिरसा मुंडा, माहिर अंसारी, बिगल उरांव, राजेंद्र महतो, सुशील तिग्गा, रेयाजूल अंसारी, खुर्शिद अंसारी, सहित कार्यकर्ता शामिल थे.
चान्हो. भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल के विरोध में झारखंड बंद की पूर्व संध्या चान्हो व बीजुपाड़ा में झाविमो, कांग्रेस, झामुमो व अन्य सामाजिक संगठन ने संयुक्त रूप से मशाल जुलूस निकाला गया. चान्हो प्रखंड मुख्यालय व बीजुपाड़ा चौक मे निकाले गये मशाल जुलूस के दौरान क्षेत्र के दुकानदारों व आम लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की गयी. जुलूस में मंगलेश्वर उरांव, शिव उरांव, मो इश्तेयाक, शशि साहू, सुजीत शाही, एनामुल हक, मोरहा उरांव, इरशाद खान, लइक आलम, मो अरशद, नूर मोहम्मद, रुक्मिणी भगत, मो मनान, सुका उरांव, विकास उरांव, अब्दुल्ला अंसारी, मिथिलेश सिंह, जगदीश गोप, हसन अंसारी, मो मोजिब, जीतपहान उरांव सहित अन्य शामिल थे.
मांडर. झारखंड बंद की पूर्व संध्या पर बुधवार को मांडर में झाविमो व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला. जुलूस के दौरान आम लोगों से बंद का समर्थन करने की अपील की गयी. मौके पर प्रखंड झाविमो के अध्यक्ष जमील मलिक, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शमीम अख्तर आजाद सहित मो आबिद, नेजाम अंसारी, शमीम अख्तर, सुमन राणा, विश्वास उरांव, मंगा उरांव, चरवा उरांव, मधुसूदन राम सहित अन्य मौजूद थे.
मेसरा. भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल के विरोध में गुरुवार को होनेवाले बंद को सफल बनाने को लेकर बुधवार को विकास चौक से रांची-हजारीबाग सड़क से होते हुए बीआइटी चौक दुर्गा मंदिर तक मशाल जुलूस निकाला गया. इस जुलूस में जेएमएम, कांग्रेस, जेवीएम, आरजेडी, आम आदमी पार्टी, आदिवासी जन परिषद, सरना समिति, आदिवासी लोहरा समिति के लोगों ने भाग लिया. मौके जावेद अख्तर, बबलू राम, प्रीतम लोहरा, सोमनाथ मुंडा, नसीम अंसारी, संदीप राम, सागर महतो, सरना समिति के बच्चन उरांव, संजय पाहन, चमटू उरांव, रुद्र कच्छप, असलम अंसारी, किशुन उरांव, रियाजुल अंसारी, राधा मुंडा, गंगा करमाली मौजूद थे.
आदिवासी उत्थान समूह की बैठक : बंद को सफल बनाने को लेकर मेसरा में आदिवासी उत्थान समूह की बैठक की गयी. मौके पर अध्यक्ष प्रीतम लोहरा, आंजय नायक, आकाश मुंडा, मनोज महली, सरिता लोहरा, नंद लाल मुंडा, राजू तिर्की, सामू लोहरा आदि मौजूद थे.
कांके. बंद की पूर्व संध्या पर विपक्षी पार्टियों झामुमो, कांग्रेस, झाविमो, राजद, आप और आदिवासी एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने कांके प्रखंड क्षेत्र के पिठोरिया, बुकरू, बीएयू गेट, बोड़या अरसंडे, ब्लॉक चौक, कांके चौक, कांके न्यू मार्केट, बाजारटांड़, कांके रोड में मोटरसाइकिल जुलूस व मशाल जुलूस निकाला. आम जनता से बंद की अपील की.
मशाल जुलूस में झामुमो के समनूर मंसूरी, अजीजुल अंसारी, मुस्ताक आलम, अमित महतो, असलम, सोनू मुंडा, नवीन, जावेद अख्तर अंसारी, कांग्रेस के अरुण कुमार दास, महेश कुमार, मनीष, मदन कुमार महतो, विनोद साहू, गौरीशंकर, गुलजार अहमद, राजू दुबे, पंकज कुमार, झाविमो के सज्जाद अंसारी, विनोद सांगा, अनीता गाड़ी, प्रदीप ठाकुर आदि समर्थक शामिल थे.
नामकुम. बंद की पूर्व संध्या पर बुधवार को मशाल जुलूस निकाला गया. इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास मोर्चा व कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में नामकुम के सिरखाटोली से मशाल जुलूस निकाला गया.
मौके पर जिप सदस्य राजेश कच्छप, अनिल वैद्य, सतीश पॉल मुंजनी, आकाश सांगा, रामदेव सिंह, बिरीश मिंज, माइकल रूंडा, विंसेट तिर्की, चामू बेक, माइकल रूंडा, अमर कुमार महतो, नान्हे कच्छप, बंधना उरांव, मुन्ना बड़ाइक सहित अन्य शामिल थे. इसके अलावे रामपुर में बंद समर्थकों ने मुख्यमंत्री का पुतला जला कर विरोध जताया.
रातू. बंद को सफल बनाने के लिए विपक्षी राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार की शाम मशाल जुलूस निकाला. बारिश के बीच जुलूस रातू चट्टी, काठीट़ांड़ चौक, प्रखंड मुख्यालय तक गया. जुलूस में प्रमुख सुरेश मुंडा, जिप सदस्य अालोक उरांव, वीरेंद्र भगत, महावीर विश्वकर्मा, ओम प्रकाश तिवारी, बेलाल अंसारी, महफूज खान सहित अन्य शामिल थे.
बेड़ो. भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में आहूत झारखंड बंद की पूर्व संध्या पर मशाल जुलूस निकाला गया. जुलूस झाविमो कार्यालय से निकल कर महावीर चौक, थाना गेट, जिला परिषद, बाजारटांड़ गया. मौके पर झाविमो प्रखंड अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र साहू, जुगेश उरांव, पंचू उरांव, सुनिल कच्छप, मो शमसाद, मनोज सिंह, बसंत केरकेट्टा, मीर मुसलीम, प्रो करमा उरांव, वीरेंद्र उरांव, विश्वनाथ मुंडा, गोपाल उरांव, रूस्तम अंसारी, शंभु बैठा, विजला आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










