यूसुफ पूर्ति के घर उदबुरू से कुर्की जब्ती में पुलिस को मिला कार्ड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jul 2018 4:42 AM
रांची : भले ही यूसुफ पूर्ति पत्थलगड़ी की आड़ में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं लेने के लिए बहकाता रहा है. लेकिन खुद उसे सरकारी नौकरी और सरकार से मिलनेवाली चीजों से बहुत प्यार है. उसने अपने नाम से तोरपा के दुर्गा ग्रामीण इंडेन वितरक से रसोई गैस का कनेक्शन ले रखा है, […]
रांची : भले ही यूसुफ पूर्ति पत्थलगड़ी की आड़ में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं लेने के लिए बहकाता रहा है. लेकिन खुद उसे सरकारी नौकरी और सरकार से मिलनेवाली चीजों से बहुत प्यार है. उसने अपने नाम से तोरपा के दुर्गा ग्रामीण इंडेन वितरक से रसोई गैस का कनेक्शन ले रखा है, जिसका उपभोक्ता नंबर 8244 है. यह कनेक्शन उसने 26 जून 2012 को लिया है. पुलिस कुर्की जब्ती में उक्त गैस कनेक्शन कार्ड उसके घर उदबुरू से बरामद किया गया है. गैस कनेक्शन कार्ड में उसने अपना पता ज्योति नगर, तोरपा अंकित कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










