रांची : डोरंडा के तुलसी चौक से 10 बाइक और एक ऑटो जब्त, जानें मामला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : हाइकोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने डोरंडा बाजार के तुलसी चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. एजी मोड़ से लेकर डोरंडा थाना के सामने होते हुए तुलसी चौक तक फुटपाथ पर अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान यहां लगी अस्थायी दुकानों को तोड़कर हटाया गया. वहीं, […]
विज्ञापन
रांची : हाइकोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने डोरंडा बाजार के तुलसी चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. एजी मोड़ से लेकर डोरंडा थाना के सामने होते हुए तुलसी चौक तक फुटपाथ पर अभियान चलाया गया.
अभियान के दौरान यहां लगी अस्थायी दुकानों को तोड़कर हटाया गया. वहीं, नो-पार्किंग में खड़ी 10 बाइक और एक टेंपो को जब्त किया गया.
अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना भी वसूला गया. अभियान के बाद फोटोग्राफी कराकर ट्रैफिक पुलिस को तसवीर सौंपी गयी, ताकि भविष्य में दोबारा फुटपाथ पर दुकानें नहीं लगायी जा सकें. इसके बावजूद दुकानें सजीं, तो दुकानदार पर कार्रवाई की जा सके. चेतावनी दी गयी कि दोबारा दुकानें लगाने पर सामान जब्त किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










