रांची : थाना हाजत में हुई मौत की मजिस्ट्रेट जांच शुरू

Updated:
विज्ञापन

मामला जगन्नाथपुर थाना के हाजत में सुनील कच्छप के सिर पटक कर आत्महत्या करने का रांची : जगन्नाथपुर थाना के हाजत में अभियुक्त सुनील कच्छप की मौत की मजिस्ट्रेट जांच शुरू कर दी गयी है. रांची के सदर मजिस्ट्रेट रविशंकर इसकी जांच कर रहे हैं. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है. […]

विज्ञापन
मामला जगन्नाथपुर थाना के हाजत में सुनील कच्छप के सिर पटक कर आत्महत्या करने का
रांची : जगन्नाथपुर थाना के हाजत में अभियुक्त सुनील कच्छप की मौत की मजिस्ट्रेट जांच शुरू कर दी गयी है. रांची के सदर मजिस्ट्रेट रविशंकर इसकी जांच कर रहे हैं. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है. आयोग के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराने का फैसला लिया है.
कार्यपालक दंडाधिकारी रवि शंकर ने जांच शुरू करते हुए इस मामले से जुड़े लोगों से अपना बयान दर्ज कराने को कहा है. उन्होंने कहा है कि इस मामले से जुड़ा कोई भी गवाह अपना बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज करा सकता है. इस घटना से संबंधित साक्ष्य भी पेश किये जा सकते हैं. गवाह अपना बयान तीन और चार जुलाई को दर्ज करा सकते हैं. बयान रांची समाहरणालय के बी ब्लॉक में कमरा संख्या 205 में दर्ज किया जायेगा.
कार्यपालक दंडाधिकारी रवि शंकर को सौंपी गयी है जांच की जिम्मेवारी
पत्नी का सिर फोड़ने के आरोप में हाजत में बंद था सुनील कच्छप
जानकारी के अनुसार सुनील ने पत्‍‌नी सुमी कच्छप से 14 जून को शराब पीने के लिए पैसा मांगा था. उसने पैसा देने से मना किया, तो ईंट से उसका सिर फोड़ दिया. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद सुमी ने 15 जून को जगन्नाथपुर थाना में आवेदन दिया था कि सुनील ने ईंट से उसका सिर फोड़ दिया है. पीसीआर16 की पुलिस ने उसी शाम छह बजे सुनील को पकड़ा और थाना ले जाकर हाजत में बंद कर दिया.
थाना से अपने घर लौट ही रही थी पत्नी कि तभी सुनील के आत्महत्या करने की खबर पुलिस ने दी
17 जून की सुबह सुमी अपनी मां आशा मिंज एवं बहनोई मनोज कच्छप के साथ सुबह 10 बजे थाना पहुंची और कहा कि इसको जेल क्यों नहीं भेज रहे हैं. फिर भी पुलिस ने उनकी बात अनसुनी कर उसे हाजत में ही रखा.
उसके बाद सभी कचनार टोली स्थित घर आ रहे थे, तभी थाना से फोन आया कि सुनील की तबीयत खराब हो गयी है. जब वे लोग थाना पहुंचे, तो सुनील के शव को हाजत से बाहर निकाल कर रखा गया था. थाना प्रभारी ने बताया कि सुनील ने हाजत में ही सिर पटक कर आत्महत्या कर ली है. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया.
मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
हाजत में सुनील कच्छप की मौत के मामले को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान में लिया है. आयोग ने सरकार से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है. इसी सिलसिले में इस मामले की मजिस्ट्रेट रवि शंकर से जांच करायी जा रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola