रांची : निगम ने पुल की मरम्मत का टेंडर निकाला, विरोध में उतरे लोग

Updated at : 29 Jun 2018 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : निगम ने पुल की मरम्मत का टेंडर निकाला, विरोध में उतरे लोग

रांची : लाह फैक्टरी रोड से कडरू को जोड़ने वाले पुल के मरम्मत के लिए गुरुवार को रांची नगर निगम ने टेंडर निकाला. लेकिन, निगम के इस टेंडर के ही विरोध में स्थानीय लोगों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया. वार्ड 22 की पार्षद नाजिया असलम व पूर्व पार्षद मो असलम के नेतृत्व में चलाये गये इस […]

विज्ञापन
रांची : लाह फैक्टरी रोड से कडरू को जोड़ने वाले पुल के मरम्मत के लिए गुरुवार को रांची नगर निगम ने टेंडर निकाला. लेकिन, निगम के इस टेंडर के ही विरोध में स्थानीय लोगों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया.
वार्ड 22 की पार्षद नाजिया असलम व पूर्व पार्षद मो असलम के नेतृत्व में चलाये गये इस हस्ताक्षर अभियान में पार्षद ने कहा कि इस पुल व सड़क से होकर प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग अावागमन करते हैं.
लेकिन, नगर निगम द्वारा इसके मरम्मति के लिए केवल 13 लाख का प्राक्कलन तैयार किया गया है. इस राशि से मरम्मत के नाम पर केवल धूल झोंकने का ही काम हो सकता है. इसलिए इस टेंडर को रद्द किया जाना चाहिए. साथ ही नये सिरे से इसका प्राक्कलन तैयार होना चाहिए, ताकि इस पुल व सड़क का निर्माण बेहतर तरीके से हो सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola