रांची : छेड़छाड़ के दोषी को चार साल की सजा
Updated at : 29 Jun 2018 8:57 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : पोक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश दिवाकर पांडे की अदालत ने सात साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ और क्रूर व्यवहार करने के मामले में आरोपी दिलीप कुमार को दोषी करार देते हुए चार साल एक माह 29 दिन की सजा सुनायी है. पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है. जुर्माना नहीं देने […]
विज्ञापन
रांची : पोक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश दिवाकर पांडे की अदालत ने सात साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ और क्रूर व्यवहार करने के मामले में आरोपी दिलीप कुमार को दोषी करार देते हुए चार साल एक माह 29 दिन की सजा सुनायी है. पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है. जुर्माना नहीं देने पर एक माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी.
इस मामले में धुर्वा थाना में 28 अप्रैल 2014 को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. लोक अभियोजक एके राय ने बताया कि हुलहुंडू में एक विवाह समारोह में जाने के दौरान बस में बच्ची के साथ छेड़छाड़ की गयी थी. अभियुक्त के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. अभियोजन की ओर से तीन गवाही करायी गयी थी. अभियुक्त 29 अप्रैल 2014 से ही जेल में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




