बिशप फेलिक्स टोप्‍पो छह अगस्त को धर्माध्यक्ष का पदभार करेंगे ग्रहण

Updated:
विज्ञापन

रांची पुरुलिया राेड स्थित सेंट मेरीज चर्च परिसर में होगा भव्य समारोह का आयाेजन, न्यूनसियाे समेत कई प्रदेशाें के धर्मप्रमुख हाेंगे शामिल रांची. जमशेदपुर के बिशप स्वामी फेलिक्स टाेप्पाे एसजे छह अगस्त (साेमवार) काे सुबह छह बजे रांची के आर्चबिशप-धर्माध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे. 71 वर्षीय टाेप्पाे का 27 सितंबर 1997 काे बिशप के रूप […]

विज्ञापन
रांची पुरुलिया राेड स्थित सेंट मेरीज चर्च परिसर में होगा भव्य समारोह का आयाेजन, न्यूनसियाे समेत कई प्रदेशाें के धर्मप्रमुख हाेंगे शामिल
रांची. जमशेदपुर के बिशप स्वामी फेलिक्स टाेप्पाे एसजे छह अगस्त (साेमवार) काे सुबह छह बजे रांची के आर्चबिशप-धर्माध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे. 71 वर्षीय टाेप्पाे का 27 सितंबर 1997 काे बिशप के रूप में अभिषेक हाे चुका है. रांची में गुरुवार काे कैथोलिक बिशप्स कांफ्रेंस ऑफ इंडिया (सीबीसीआइ) की बैठक में इसका फैसला लिया गया. बैठक में टाेप्पाे भी माैजूद थे.
पदभार ग्रहण के समाराेह रांची के पुरुलिया राेड स्थित सेंट मेरीज चर्च परिसर में भव्य रूप में किया जायेगा. इस दाैरान मिस्सा बलिदान के बाद धर्म विधि हाेगी, जिसके बाद परम प्रसाद का वितरण किया जायेगा. समाराेह में दिल्ली के न्यूनसियाे (धार्मिक प्रमुख) के अलावा बिहार, बंगाल, आेड़िशा, छत्तीसगढ़, असम समेत झारखंड के सभी जिलाें के बिशप-पास्टर-कलीसिया प्रमुख हिस्सा लेंगे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola