Advertisement
रांची : निगम के पार्कों में मॉर्निंग वॉक के लिए अब नहीं लगेगा शुल्क
रांची : नगर निगम द्वारा शहर में संचालित पार्कों में अब मॉर्निंग वॉक करने के लिए वॉकरों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा. मॉर्निग वॉकर सुबह पांच बजे से लेकर दिन के 8.30 बजे तक पार्कों नि:शुल्क भ्रमण व व्यायाम कर सकते हैं. गुरुवार को उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने इस संबंध में […]
रांची : नगर निगम द्वारा शहर में संचालित पार्कों में अब मॉर्निंग वॉक करने के लिए वॉकरों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा. मॉर्निग वॉकर सुबह पांच बजे से लेकर दिन के 8.30 बजे तक पार्कों नि:शुल्क भ्रमण व व्यायाम कर सकते हैं.
गुरुवार को उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. साथ ही पार्क संचालकाें को निर्देश दिया गया है कि वे इसका पालन कड़ाई के साथ करें.
ज्ञात हो कि वर्तमान में नगर निगम का मोरहाबादी में चिल्ड्रेन पार्क, कोकर में स्वामी विवेकानंद स्मृति पार्क व हरमू हाउसिंग कॉलोनी में तीन से अधिक पार्क है. हालांकि, इन पार्कों में सुबह 8.30 बजे के बाद आनेवाले लोगों से पार्क प्रबंधन द्वारा निर्धारित चार्ज लिया जायेगा.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement