24.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रांची : कर्नाटक की तर्ज पर शुरू होंगी योजनाएं

रांची : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी ने कहा है कि कर्नाटक में अल्पसंख्यको के लिए चलायी जा रही योजनाओं की तर्ज पर झारखंड में भी कुछ योजनाएं शुरू कराने का प्रयास किया जायेगा़ यह बात श्री सेठी मंगलवार को कर्नाटक अल्पसंख्यक आयोग कार्यालय में वहां के पदाधिकारियों के साथ बैठक […]

रांची : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी ने कहा है कि कर्नाटक में अल्पसंख्यको के लिए चलायी जा रही योजनाओं की तर्ज पर झारखंड में भी कुछ योजनाएं शुरू कराने का प्रयास किया जायेगा़ यह बात श्री सेठी मंगलवार को कर्नाटक अल्पसंख्यक आयोग कार्यालय में वहां के पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कही़
इस बैठक के दौरान कर्नाटक अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नसीर अहमद ने उन्हें बताया कि कर्नाटक में छह लाख से कम पारिवारिक आय वाले विद्यार्थियों को देश में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के लिए 15 लाख व विदेश में पढ़ने पर 20 लाख रुपये का ऋण दिया जाता है़ श्री सेठी ने उन्हें झारखंड में अल्पसंख्यकों के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें