33.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रांची में ”राष्ट्रीय पूर्वोत्तर नाट्य समारोह” 26 मई से, पांच नाटकों का होगा मंचन

रांची : झारखंड के रांची में पांच दिनों तक राष्ट्रीय नाट्य समारोह का आयोजन 26 मई को होगा. पांच दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में पांच नाटकों का मंचन होगा. राष्ट्रीय नाट्य विश्वविद्यालय, नयी दिल्ली , पर्यटन, कला – संस्कृति , खेल व युवा कार्य विभाग और झारखंड सरकार के साझा तत्वाधान में यह […]

रांची : झारखंड के रांची में पांच दिनों तक राष्ट्रीय नाट्य समारोह का आयोजन 26 मई को होगा. पांच दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में पांच नाटकों का मंचन होगा. राष्ट्रीय नाट्य विश्वविद्यालय, नयी दिल्ली , पर्यटन, कला – संस्कृति , खेल व युवा कार्य विभाग और झारखंड सरकार के साझा तत्वाधान में यह कार्यक्रम का आयोजन है. आर्यभट्ट सभागर में पूर्वोत्तर भारत के इन पांच मंचन होने वाले नाटकों के लिए 200 नाटकों का मंचन किया गया.

जानें नाटकों के बारे में

बबल्स इन द रीवर – 26 मई
निर्देशक : साहिदुल हक
भाषा : असमिया, अंग्रेजी
अवधि : 1 घंटा, 15 मिनट
लोकाथेल -27 मई
निर्देशक : लेशराम रंधोनी देवी
भाषा : मणिपुरी
अवधि : 1 घंटा 25 मिनट
पोखिला (तितली) – 28 मई
निर्देशक : ज्योति नारायण नाथ
भाषा : असमिया
अवधि : 1 घंटा 10 मिनट
लम्पि – 29 मई
निर्देशक – उत्तमकुमार नओरम
भाषा – मेतई मणिपुरी
अवधि – 1 घंटा 10 मिनट
जिना एंड एतिबेन
निर्देशक : बेनदांग वर्लिग
भाषा : अओ, नागा
अवधि – एक घंटा
फेस्टिवल संयोजक संजय लाल ने बताया कि यह एक तरह का कल्चरल एक्सचेंज का प्रोग्राम है. पूर्वोत्तर भारत जाना सबसे लिए आसान नहीं है. ऐसे में नाटकों के माध्यम से वहां की संस्कृति को समझा जा सकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें