Advertisement
रांची : स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल का सील खोलने का दिया निर्देश
रांची : झारखंड हाइकोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई के बाद स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल भवन का सील खोलने का निर्देश रांची नगर निगम को दिया. ब्रिजफोर्ड स्कूल की प्राचार्या सीमा चितलांगिया ने बताया कि छह मई को रांची नगर निगम की टीम धुर्वा स्थित स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल पहुंची थी. नगर निगम के अधिकारियों का […]
रांची : झारखंड हाइकोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई के बाद स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल भवन का सील खोलने का निर्देश रांची नगर निगम को दिया.
ब्रिजफोर्ड स्कूल की प्राचार्या सीमा चितलांगिया ने बताया कि छह मई को रांची नगर निगम की टीम धुर्वा स्थित स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल पहुंची थी. नगर निगम के अधिकारियों का कहना था कि स्कूल का निर्माण बिना नक्शा से किया जा रहा है. नगर आयुक्त ने पूर्व में ही स्कूल प्रबंधन को निर्माण कार्य रोकने का आदेश दिया था. इसके बावजूद निर्माण किया जा रहा है. इसलिए स्कूल काे सील किया जा रहा है. इसके बाद स्कूल प्रबंधन मामले को लेकर हाइकोर्ट गया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement