रांची : धीरज साहू और समीर उरांव ने ली शपथ
रांची : कांग्रेस के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद धीरज साहू और भाजपा के समीर उरांव ने शुक्रवार को दिल्ली में पद और गोपनीयता की शपथ ली़ संसद भवन में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने दोनों को शपथ दिलायी़ इस मौके पर कांग्रेस के जोनल को-आॅर्डिनेटर केशव महतो कमलेश, हुबान मल्लिक, हलधर महतो और श्री साहू के […]
रांची : कांग्रेस के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद धीरज साहू और भाजपा के समीर उरांव ने शुक्रवार को दिल्ली में पद और गोपनीयता की शपथ ली़ संसद भवन में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने दोनों को शपथ दिलायी़ इस मौके पर कांग्रेस के जोनल को-आॅर्डिनेटर केशव महतो कमलेश, हुबान मल्लिक, हलधर महतो और श्री साहू के परिजन मौजूद थे़
श्री साहू के दुबारा सांसद चुने जाने पर कांग्रेस नेता राजीव रंजन प्रसाद, राजेश ठाकुर, लाल किशोरनाथ शाहदेव, आलोक कुमार दूबे, अमिताभ रंजन, जगदीश साहू, प्रो विनोद सिंह, सलीम खान, निरंजन पासवान, राकेश सिन्हा सहित कई नेताओं ने बधाई दी है़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement