28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

अल्पसंख्यक विद्यालयों के शिक्षकों को तत्काल सातवां वेतनमान मिले

झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक राशि गबन के आरोप में यशवंत विजय छह साल के लिए निष्कासित रांची : झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने राज्य सरकार से अल्पसंख्यक विद्यालयों के शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से सातवां वेतनमान का लाभ दिये जाने की मांग की है. संघ की बैठक शुक्रवार को एलइबीबी हाइस्कूल […]

झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक
राशि गबन के आरोप में यशवंत विजय छह साल के लिए निष्कासित
रांची : झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने राज्य सरकार से अल्पसंख्यक विद्यालयों के शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से सातवां वेतनमान का लाभ दिये जाने की मांग की है. संघ की बैठक शुक्रवार को एलइबीबी हाइस्कूल परिसर रांची में हुई. इस दौरान एलइबीबी हाइस्कूल के प्राचार्य संजय महतो ने कहा कि 1.1.2016 से अल्पसंख्यक विद्यालयों के शिक्षकों को बढ़ा हुअा वेतनमान दिया जाना चाहिए.
उन्होंने कहा कि सभी कोटि के विद्यालयों के कर्मियों को भी बढ़े हुए वेतनमान का लाभ मिलना चाहिए. बैठक में राजकीयकृत विद्यालयों के शिक्षकों को प्रधानाध्यापक के पद पर प्रोन्नति दिये जाने, अल्पसंख्यक विद्यालय के कर्मियों को सेवानिवृत्ति के बाद अर्जित अवकाश का भुगतान करने, 1.12.2004 के बाद नियुक्त सभी शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना से जोड़ने पर भी चर्चा की गयी.
बैठक में राज्य संघ के संयुक्त सचिव यशवंत विजय को राशि गबन के मामले में रांची जिले की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित भी किया गया. बैठक की अध्यक्षता रांची जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न महतो ने की, जबकि संचालन अजय झा ने किया. बैठक में रवींद्र चौरसिया, कुमुद झा, राजेंद्र महतो, प्रेम प्रकाश, केशव प्रकाश, दीनबंधु महतो, अमित लोहरा, कृष्ण चंद्र डे, श्रीसंत महतो, सुनील प्रसाद, पंकज कुमार मिश्रा, सत्यरंजन प्रसाद, संजीव कुमार, विजय कुमार और अन्य मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें