रांची : सोमवार को दिल्ली से रांची की उड़ान पर रहा इंडिगो का विमान (6इ-5097) रांची रनवे पर उतरने के क्रम में एक पक्षी से टकरा गया. रात 8.48 बजे पक्षी की टक्कर कॉकपिट के सामने के शीशे से हुई. पायलट ने तत्काल इसकी सूचना ग्राउंड स्टाफ को दी. हालांकि विमान सुरक्षित तरीके से एप्रोन पर ले आया गया. विमान पर कुल 165 यात्री सवार थे. यात्रियों के उतरने के बाद में विमान की जांच हुई, जिसमें किसी क्षति का पता नहीं चला. जांच के बाद विमान करीब 20 मिनट विलंब से 9.48 बजे दिल्ली के लिए उड़ गया.
BREAKING NEWS
रांची : इंडिगो के विमान से पक्षी टकराया
रांची : सोमवार को दिल्ली से रांची की उड़ान पर रहा इंडिगो का विमान (6इ-5097) रांची रनवे पर उतरने के क्रम में एक पक्षी से टकरा गया. रात 8.48 बजे पक्षी की टक्कर कॉकपिट के सामने के शीशे से हुई. पायलट ने तत्काल इसकी सूचना ग्राउंड स्टाफ को दी. हालांकि विमान सुरक्षित तरीके से एप्रोन […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement