कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय के खिलाफ लालपुर थाने में सनहा दर्ज

Updated at : 01 Apr 2018 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय के खिलाफ लालपुर थाने में सनहा दर्ज

रांची : लालपुर थाना में शनिवार की रात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सुनील कुमार सिंह की शिकायत पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज की गयी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. शिकायत में सुनील कुमार सिंह का आरोप है कि शनिवार को तीन बजे मोरहाबादी के […]

विज्ञापन

रांची : लालपुर थाना में शनिवार की रात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सुनील कुमार सिंह की शिकायत पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज की गयी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. शिकायत में सुनील कुमार सिंह का आरोप है कि शनिवार को तीन बजे मोरहाबादी के गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेस का कार्यक्रम हो रहा था. कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार और पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय उपस्थित थे.

कार्यक्रम समाप्ति के बाद डॉ अजय कुमार ने सुनील कुमार को बर्बाद करने की धमकी दी. घटना के बाद सुनील सिंह और उनका परिवार भयभीत है. सुनील ने जान का खतरा होने की आशंका जतायी है. उन्होंने कहा है कि भविष्य में अगर उन्हें कुछ हुआ, तो इसकी जवाबदेही कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार पर होगी. मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने का मामला नहीं बन रहा है. इसलिए अभी सनहा दर्ज कर इसकी जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola