27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

झारखंड : चुनाव ड्यूटी में जा रहे जवान ट्रेन में सीट नहीं होने से भड़के

रांची : त्रिपुरा चुनाव ड्यूटी के लिए जा रहे जवान शुक्रवार को हटिया रेलवे स्टेशन पर आक्रोशित हो गये. उनके आक्रोश की वजह थी ट्रेन में 661 जवानों में से 300 जवानों के बैठने की व्यवस्था नहीं होना. जवानों की परेशानी की जानकारी मिलने पर झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन की टीम महामंत्री रमेश उरांव के […]

रांची : त्रिपुरा चुनाव ड्यूटी के लिए जा रहे जवान शुक्रवार को हटिया रेलवे स्टेशन पर आक्रोशित हो गये. उनके आक्रोश की वजह थी ट्रेन में 661 जवानों में से 300 जवानों के बैठने की व्यवस्था नहीं होना. जवानों की परेशानी की जानकारी मिलने पर झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन की टीम महामंत्री रमेश उरांव के नेतृत्व में हटिया स्टेशन पहुंची. वहां जवानों से बातचीत के बाद समादेष्टा देवेंद्र ठाकुर से बात की और उन्हें पूरे प्रकरण की जानकारी दी.
उन्होंने भी यह माना कि जवानों के बैठने के लिए ट्रेन में पर्याप्त व्यवस्था नहीं है. एसोसिएशन ने पूर्व निर्धारित तिथि पर जवानों के लिए ट्रेन में बैठने की व्यवस्था नहीं होने के लिए सवाल उठाये. साथ ही मामले के जांच की मांग की. वहीं जवानों को कर्तव्य का पाठ पढ़ाकर ड्यूटी के लिए रवाना किया गया. महामंत्री ने बताया कि त्रिपुरा जाने में तीन दिन और दो रात का समय लगेगा. यानी 120 घंटे का सफर. इस दौरान जवानों को खड़े होकर ही सफर तय करना होगा. उन्होंने कहा कि इस तरह की व्यवस्था होने से जवानों का मनोबल गिरा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें