27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

झारखंड : चुनाव के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता : धर्मपाल सिंह

रांची : भाजपा लालपुर मंडल के सभी बूथ अध्यक्षों की बैठक रविवार को डिप्टीपाड़ा स्थित मंडल कार्यालय में हुई. भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने बूथ समितियों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि बूथ समितियों के दम पर मिशन 2019 को सफल बनाना है. हमारा फोकस बूथों पर ही है. कार्यकर्ताओं को ज्यादा […]

रांची : भाजपा लालपुर मंडल के सभी बूथ अध्यक्षों की बैठक रविवार को डिप्टीपाड़ा स्थित मंडल कार्यालय में हुई. भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने बूथ समितियों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि बूथ समितियों के दम पर मिशन 2019 को सफल बनाना है. हमारा फोकस बूथों पर ही है.
कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़ कर केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए चुनाव के लिए हर समय तैयार रहना है. नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि बूथ समिति से जुड़े कार्यकर्ता मुहल्लों में जनता से जुड़कर बैठक आयोजित करें. जन समस्याओं के समाधान में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अपनी प्रमुख भूमिका निभायें. उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार दोनों में जनहित सर्वोपरि है.
महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने संगठन महामंत्री को महानगर भाजपा में बूथों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी. बैठक की अध्यक्षता लालपुर मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने की. मौके पर मेयर आशा लकड़ा, राजू सिंह, हेमंत दास, सुजीत उरांव, बसंत दास, बजरंग वर्मा, रामप्रवेश दुबे, विकास दास, धर्मेंद्र राज, सरोज विश्वकर्मा समेत बूथ अध्यक्ष मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें