24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

झारखंड : निर्मल दा हमेशा झारखंडियों के दिल में रहेंगे

आजसू नेताओं ने शहीद निर्मल महतो की जयंती मनायी, कहा रांची : आजसू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को झारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो की जयंती मनायी़ राजधानी रांची के जेल चौक स्थित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. पार्टी प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि नौजवानों को संघर्ष के लिए […]

आजसू नेताओं ने शहीद निर्मल महतो की जयंती मनायी, कहा
रांची : आजसू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को झारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो की जयंती मनायी़ राजधानी रांची के जेल चौक स्थित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.
पार्टी प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि नौजवानों को संघर्ष के लिए गोलबंद करने वाले निर्मल दा हमेशा झारखंडियों के दिल में रहेंगे़ उन्होंने झारखंड के अस्तित्व, पहचान और अस्मिता के लिए अपना जीवन लगा दिया़
केंद्रीय सचिव अनिल महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो एवं शहीद सुनील महतो के हत्यारों को जब तक सजा नहीं होती, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे. इनकी स्वाभाविक मौत नहीं हुई थी, बल्कि इन्हें राजनीतिक साजिश के तहत मारा गया था़ इस साजिश का खुलासा राज्य की जनता चाहती है शहीद निर्मल महतो एवं शहीद सुनील महतो की हत्या की जांच एनआइए से करायी जाये़
महानगर अध्यक्ष मुनचुन राय ने कहा कि शहीद निर्मल महतो की सोच से आजसू पार्टी उत्पन्न हुई थी. शहीद निर्मल महतो के शहादत ने राज्य गठन की मांग को दिल्ली तक पहुंचाने का काम किया था़ शहीद निर्मल महतो ने जिस झारखंड का सपना देखा था, वो सपना आज भी अधूरा है़ आजसू उनके सपनों का झारखंड बनायेगी़
मौके पर हरीश कुमार, गौतम सिंह, रवि सिंह, रवि मुंडा, जब्बार अंसारी, कुश साहू, विवेक सिंह, ओम वर्मा, सुनील साहू, चेतन, अजीत सिंह, नीरज वर्मा, रमेश कापड़िया, अरविंद कुमार, राहुल तिवारी, दुर्गा चरण महतो, सोनू, विक्की पांडे, गणेश महतो, अनिल गुप्ता, अमित मिश्रा, आकाश वर्मा आदि उपस्थित थे़
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने शहीद निर्मल महतो की जयंती केमौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि झारखंड के नव-निर्माण में सबको जुटना है़ शहीद निर्मल महतो के सपने का झारखंड बनाना है़
निर्मल दा का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा़ झारखंड निर्माण की लड़ाई में उनकी शहादत हमेशा याद की जायेगी़ झारखंड के नौजवान आज भी शहीद निर्मल महतो से प्रेरणा लेते है़ं उनकी शहादत से प्रेरणा लेने की जरूरत है़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें