21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

झारखंड सेवा रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए 17 लोग

रांची : मोरहाबादी स्थित शहीद स्मृति सभागार में रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करनेवाले 17 लोगों को झारखंड सेवा रत्न अवार्ड दिया गया. सम्मानित लोगों को प्रमाण पत्र अौर मोमेंटो प्रदान किया गया. समारोह का आयोजन विश्व सेवा परिषद के तत्वावधान में एनएसएस रांची विवि के सहयोग से किया गया था. विश्व सेवा […]

रांची : मोरहाबादी स्थित शहीद स्मृति सभागार में रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करनेवाले 17 लोगों को झारखंड सेवा रत्न अवार्ड दिया गया. सम्मानित लोगों को प्रमाण पत्र अौर मोमेंटो प्रदान किया गया.
समारोह का आयोजन विश्व सेवा परिषद के तत्वावधान में एनएसएस रांची विवि के सहयोग से किया गया था. विश्व सेवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ बीबी राज ने कहा कि पिछले कई वर्षों से संस्था सामाजिक कार्यों से जुड़ी है. संस्था समाज में उल्लेखनीय कार्यों को करनेवालों लोगों को चुनकर सम्मानित करती है. इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, कांके विधायक जीतू चरण राम समेत संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुबास साहू, डॉ बैजनाथ सेठ, राहुल राज, डॉ एलपी गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे.
इन्हें मिला सम्मान
डॉ मनीष (चिकित्सा सेवा), मनपूरक नायक (सांस्कृतिक उपलब्धि), रंजीत कुमार (शिक्षा सेवा), डॉ रामराज तिवारी (चिकित्सा), अजय कुकरेती (खेल पत्रकारिता), डॉ बीबी राज, रामाधीश प्रसाद (साहित्य), रूपेश सोनी (अभिनय), चंदन कुमार टैगोर (शिक्षा), सुजीत सिंह (अभिनय), सुदेश पॉल (समाज सेवा), चमन लाल रजक (समाज सेवा), एसके सिंह (उद्योग), महेश महतो (समाज सेवा), कुलदीप कुमार सिंह (चिकित्सा), सन्नी शरद (पत्रकारिता), रिंकू भगत (महिला सशक्तीकरण).

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें