यह शहर हमारा है, और हमें ही इसे भविष्य की राह दिखानी है, सिर्फ बैठकर या सरकारी तंत्र को कोसने से ज्यादा कुछ हासिल नहीं होगा, हमें रांची को एक श्रेष्ठ शहर बनाना है, इसलिए समय हमें ही देना होगा, हमें ही उठना होगा, हमें ही प्रयास करना होगा, इसी उद्देश्य से शहर के कुछ सजग नागरिकों ने निश्चय किया है कि वे अपना कुछ समय, ज्ञान और नजरिया इस शहर के लिए देंगे.आज दिनांक 17 दिसंबर 2017 को इसी सजग सिविल सोसाइटी की पहली बैठक स्थानीय रेडक्रोस भवन के प्रांगण में सम्पन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से वी आर रांची, वी आर चेंज नामक एक अभियान चलाने की सहमति बनी. इस अभियान को रांची को एक विश्व स्तरीय शहर बनाने में मदद करने के उद्देश्य से चलाया जाएगा. इस कार्यक्रम में रांची शहर को एक बेहतर मोबिलिटी व्यवस्था देने के उद्देश्य से शानदार चर्चा हुई, कई सुझाव आये, जिसमें सर्वसम्मति से शहर को एक सेफ, ग्रीन, अफोर्डेबल और कंफर्टेबल मोबिलिटी व्यवस्था देने हेतु सहमति बनी.
Advertisement
रांची सिविल सोसाइटी का ”वी आर रांची, वी आर चेंज” कैम्पेन शुरू
यह शहर हमारा है, और हमें ही इसे भविष्य की राह दिखानी है, सिर्फ बैठकर या सरकारी तंत्र को कोसने से ज्यादा कुछ हासिल नहीं होगा, हमें रांची को एक श्रेष्ठ शहर बनाना है, इसलिए समय हमें ही देना होगा, हमें ही उठना होगा, हमें ही प्रयास करना होगा, इसी उद्देश्य से शहर के कुछ […]
रांची शहर में वर्तमान में व्याप्त ट्रैफिक समस्या और संभावित सुझावों के ऊपर एक पूरा सत्र आयोजित किया गया जिसे इस अभियान के संयोजक और ट्रैफिक एवं रोड सेफ्टी एक्टिविस्ट राजेश दास ने कोऑर्डिनेट किया. सिविल सोसाइटी के सभी सजग सदस्यों के सहयोग से एक विस्तृत ट्रैफिक सुधार का प्रस्ताव भी तैयार किया गया जिसपर जनता की राय लेने के उद्देश्य से अगले सप्ताह लगातार अलग – अलग कार्यक्रम चलाए जाएंगे, और उसके बाद इस प्रस्ताव को जन राय से बेहतर बनाते हुए सरकार के समक्ष ना सर्फ रखा जाएगा बल्कि उन्हें इस कैम्पेन के सदस्यों का सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा ताकि रांची को रांची के लोगों की इच्छा के अनुरूप विकसित किया जा सके.
इस कार्यक्रम में राज्य के सबसे अनुभवी पूर्व चीफ टाउन प्लानर मिथिलेश कुमार सिन्हा और अमूभवी आर्किटेक्ट श्री मयूख विर्णवे भी शामिल हुए, उन्होनें तकनीकी स्लाइड्स के माध्यम से यह बताया कि किस प्रकार शहर के विभिन्न इलाकों और क्रोसिंग्स को जाम मुक्त किया जा सकता है. साथ ही मास्टर प्लान्स के कई जरूरी आयामों के साथ ट्रैफिक सुधार की महत्वपूर्ण जानकारी उन्होनें उपस्थित लोगों के साथ साझा की.
आज आयोजित इस पूरे कार्यक्रम का समन्वय शहर के उद्यमी, पूर्व चैम्बर अध्यक्ष और इस अभियान के संरक्षक श्री बिकाश सिंह ने किया, इस कार्यक्रम में रांची शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 50 लोग जिन्होनें इस अभियान को अपना समर्थन दिया है उपस्थित थे, जिनमें अतुल गेरा, मिलन कुमार सिन्हा, श्री शक्ति बाजपेयी, कैप्टन देव आशीष, रेणुका तिवारी, मनीष श्रीमाली, निक्की शर्मा,राजेश शर्मा, अजित साहू, अजय सिंह, सैय्यद खालिद, प्रमोद वर्मा,अमृतेश पाठक, रितेश कुमार, सुभोब्रोतो दास, अभिजीत भट्टाचार्य, गौरव श्रीवास्तव, संतोष कुमार, अमीषा आनंद आदि मुख्य थे!!
आज आयोजित इस पूरे कार्यक्रम का समन्वय शहर के उद्यमी, पूर्व चैम्बर अध्यक्ष और इस अभियान के संरक्षक श्री बिकाश सिंह ने किया, इस कार्यक्रम में रांची शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 50 लोग जिन्होनें इस अभियान को अपना समर्थन दिया है उपस्थित थे, जिनमें अतुल गेरा, श्री मिलन कुमार सिन्हा, श्री शक्ति बाजपेयी, कैप्टन देव आशीष, रेणुका तिवारी, मनीष श्रीमाली, निक्की शर्मा, राजेश शर्मा, अजित साहू, अजय सिंह, सैय्यद खालिद, प्रमोद वर्मा, अमृतेश पाठक, रितेश कुमार, सुभोब्रोतो दास, अभिजीत भट्टाचार्य, गौरव श्रीवास्तव, संतोष कुमार, अमीषा आनंद आदि मुख्य थे!!
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement