17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रांची समेत तीन जिलों के 875 गांवों का होगा सर्वे

रांची: राजधानी रांची समेत तीन जिले खूंटी व सिमडेगा के 875 गांवों का जल्द ही सर्वे किया जायेगा. ये ऐसे गांव हैं जो सर्वे में छूट गये हैं. जानकारी हो कि सर्वे वर्ष 1978 में हुआ था. इनमें रांची में चार अंचल, सिमडेगा व खूंटी में पांच अंचलों में गांवों का सर्वे किया जायेगा. कुल […]

रांची: राजधानी रांची समेत तीन जिले खूंटी व सिमडेगा के 875 गांवों का जल्द ही सर्वे किया जायेगा. ये ऐसे गांव हैं जो सर्वे में छूट गये हैं. जानकारी हो कि सर्वे वर्ष 1978 में हुआ था. इनमें रांची में चार अंचल, सिमडेगा व खूंटी में पांच अंचलों में गांवों का सर्वे किया जायेगा. कुल पांच जिलों के 3901 गांवों का सर्वे होना है. मिली जानकारी के अनुसार लोहरदगा में 454 गांवों का सर्वे पूरा हो चुका है.

वहीं, गुमला के चार अंचलों में 954 गांवों में से 450 गांवों का सर्वे हो चुका है. सर्वे पूरा होने के बाद गांवों का नक्शा व खतियान भी नये रूप में होगा. तीन जिलों में सर्वे के लिए राजस्व, निबंधन व भूमि सुधार विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना के आधार पर इन गांवों का सर्वे करने के बाद अभिलेख तैयार किया जायेगा. सर्वे के लिए जो विवरणी दर्ज किये जायेंगे उसका निर्धारण भी कर दिया गया है.

तीन जिलों के इन अंचलों
में गांवों का होगा सर्वे
जिला अंचल मौजों की संख्या
रांची तमाड़ 09
रांची बुंडू 19
रांची खिजरी 08
रांची बेड़ो 01
सिमडेगा ठिठइटांगर 61
सिमडेगा बानो 93
सिमडेगा कोलेबिरा 53
सिमडेगा जलडेगा 79
सिमडेगा सिमडेगा 01
खूंटी खूंटी 156
खूंटी अड़की 128
खूंटी रनियां 67
खूंटी तोरपा 67
खूंटी मुरहू 133

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें