27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राज्यपाल और सीएम ने एयरपोर्ट पर की राष्ट्रपति की अगवानी

रांची : झारखंड स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय रामनाथ कोविंद बुधवार को रांची पहुंचे.वह एयरफोर्स के विशेष विमान से सुबह 10.35 बजे रांची पहुंचे. एयरपोर्ट पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय राज्यमंत्री सुदर्शन भगत, मेयर आशा लकड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, सीएस राजबाला वर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ […]

रांची : झारखंड स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय रामनाथ कोविंद बुधवार को रांची पहुंचे.वह एयरफोर्स के विशेष विमान से सुबह 10.35 बजे रांची पहुंचे.
एयरपोर्ट पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय राज्यमंत्री सुदर्शन भगत, मेयर आशा लकड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, सीएस राजबाला वर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. इसके बाद सेना के जवानों ने एयरपोर्ट के अंदर राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. राष्ट्रपति का काफिला एयरपोर्ट के ओर्ल्ड टर्मिनल के वीआइपी गेट से 10.50 बजे बाहर निकला. काफिला के आगे-आगे मोटरसाइकिल पर जवान चल रहे थे. राष्ट्रपति के कारकेट में 26 वाहन थे. वहीं, राष्ट्रपति शाम 5.00 बजे वापस दिल्ली लौट गये.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें