27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कांके विधायक आवास के समीप महिला से मारपीट कर चेन छीनी

रांची : सदर थाना क्षेत्र के कांके विधायक आवास के समीप अपराधियों ने महिला रेखा सिन्हा पर हमला कर उनके गले से सोन की चेन ली. घटना शुक्रवार सुबह करीब छह बजे की है. घटना को अंजाम बाइक सवार दो अपराधियों ने दिया है. घटना को लेकर न्यू नगर दीपा टोली निवासी महिला रेखा सिन्हा […]

रांची : सदर थाना क्षेत्र के कांके विधायक आवास के समीप अपराधियों ने महिला रेखा सिन्हा पर हमला कर उनके गले से सोन की चेन ली. घटना शुक्रवार सुबह करीब छह बजे की है. घटना को अंजाम बाइक सवार दो अपराधियों ने दिया है. घटना को लेकर न्यू नगर दीपा टोली निवासी महिला रेखा सिन्हा ने दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ सदर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. महिला ने पुलिस को अपराधियों का हुलिया भी बताया है.
इसके आधार पर पुलिस घटना में शामिल अपराधियों के बारे जानकारी एकत्र कर रही है. रेखा सिन्हा ने पुलिस को बताया कि वह खेलगांव की ओर से मॉर्निंग वाॅक कर घर लौट रही थी. वह जैसे ही जगदेव नगर स्थित ट्रांसफर के पास पहुंची, पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आये दो अपराधियों में से एक ने उनके सिर में दो मुक्का मारा और गले से चेन छीन ली.
घटना के दौरान महिला ने चेन पकड़ लिया था, इसलिए चेन टूट गया और आधा चेन महिला के हाथ में रह गया. घटना का जब महिला ने विरोध किया, तब एक अपराधी बाइक से उतरा और दोबारा महिला को दो मुक्के मारे. इसके बाद महिला ने डर से आधा चेन फेंक दिया, जिसे लेने के बाद दोनों अपराधी वहां से भाग निकले.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें