30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

नैक ने जारी की ग्रेडिंग, योगदा सत्संग को बी प्लस प्लस व जेएन कॉलेज को बी ग्रेड मिला

रांची: रांची विवि अंतर्गत जेएन कॉलेज धुर्वा को नैक की ओर से बी ग्रेड दिया गया है. जबकि योगदा सत्संग कॉलेज धुर्वा को बी प्लस प्लस ग्रेड मिला है. नैक ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. रांची विवि अंतर्गत ही बीएस कॉलेज लोहरदगा को सी ग्रेड मिला है. सिल्ली कॉलेज को बी ग्रेड […]

रांची: रांची विवि अंतर्गत जेएन कॉलेज धुर्वा को नैक की ओर से बी ग्रेड दिया गया है. जबकि योगदा सत्संग कॉलेज धुर्वा को बी प्लस प्लस ग्रेड मिला है. नैक ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. रांची विवि अंतर्गत ही बीएस कॉलेज लोहरदगा को सी ग्रेड मिला है. सिल्ली कॉलेज को बी ग्रेड दिया गया है. नैक ने कोल्हान विवि अंतर्गत कई कॉलेजों की भी ग्रेडिंग जारी की है.

इसके तहत जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज को ए ग्रेड तथा घाटशिला कॉलेज को भी ए ग्रेड मिला है. सिंहभूम कॉलेज चांडिल को बी ग्रेड, टाटा कॉलेज चाईबासा को बी प्लस ग्रेड मिला. जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर को सी ग्रेड मिला है. लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज करणडीह जमशेदपुर को सी ग्रेड दिया गया है.

बहरागोड़ा कॉलेज को बी ग्रेड दिया गया है. रांची विवि अंतर्गत आरटीसी बीएड कॉलेज को भी नैक द्वारा बी ग्रेड दिया गया है. नैक ने सिदो-कान्हू मुरमू विवि अंतर्गत कई कॉलेजों की ग्रेडिंग भी जारी की है. इसके तहत एस कॉलेज देवघर को बी प्लस ग्रेड मिला है. एसपी महिला कॉलेज दुमका को बी ग्रेड दिया गया. कुमार कालीदास मेमोरियल कॉलेज पाकुड़ को बी ग्रेड, मधुपुर कॉलेज को बी ग्रेड मिला. विनोबा भावे विवि अंतर्गत बोकारो महिला कॉलेज को बी ग्रेड, डॉ एस राधाकृष्णन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज रामगढ़ को बी प्लस ग्रेड, झारखंड कॉलेज डुमरी को बी प्लस ग्रेड दिया गया है.


केएसजीएम कॉलेज निरसा धनबाद को बी ग्रेड, कतरास कॉलेज धनबाद को बी ग्रेड, कृष्ण वल्लभ कॉलेज बेरमो को बी ग्रेड, लंगटा बाबा कॉलेज मिजागंज गिरिडीह को बी ग्रेड, पारसनाथ महाविद्यालय निमियाघाट गिरिडीह को बी ग्रेड, राजीव गांधी मेमोरियल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज पाथरडीह धनबाद को बी ग्रेड दिया गया है. नैक ने राम नारायण यादव मेमोरियल कॉलेज बरही हजारीबाग को बी ग्रेड, सिंदरी कॉलेज को बी ग्रेड, स्वामी सहजानंद कॉलेज चास को बी ग्रेड दिया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें