Advertisement
धूमधाम से हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा
रातू : चित्रगुप्त पूजा समिति रातू के तत्वावधान में शनिवार को चित्रांश परिवार के लोगों ने ललित ग्राम कॉलोनी में सामूहिक रूप से भगवान चित्रगुप्त की अाराधना कर कलम-दवात की पूजा की. समिति द्वारा शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम व सामूहिक भोज का आयोजन किया गया. भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का विसर्जन रविवार को किया जायेगा. […]
रातू : चित्रगुप्त पूजा समिति रातू के तत्वावधान में शनिवार को चित्रांश परिवार के लोगों ने ललित ग्राम कॉलोनी में सामूहिक रूप से भगवान चित्रगुप्त की अाराधना कर कलम-दवात की पूजा की. समिति द्वारा शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम व सामूहिक भोज का आयोजन किया गया.
भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का विसर्जन रविवार को किया जायेगा. पूजा में डॉ सुजीत कश्यप, रंजेश श्रीवास्तव, रामकुमार सिंहा, प्रदीप सिन्हा, पंकज वर्मा, आशिष सिन्हा, आनंद, नीरज सहित समिति के सदस्यों की अहम भूमिका रही.
इटकी. क्षेत्र में शनिवार को भाई दूज व चित्रगुप्त पूजा मनायी गयी. कायस्थ परिवारों ने इष्टदेव भगवान चित्रगुप्त व कलम-दवात की पूजा की. वहीं भाई दूज को लेकर बहनों ने भाई की लंबी उम्र की कामना के साथ यम को कूटा. एकता नगर स्थित मनोरथ मथुरा लोक में बीके सिन्हा के नेतृत्व में सामूहिक रूप से भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गयी. मौके पर पंडित चंद्रकांत तिवारी, अजय कुमार, पीयूष कुमार, प्रदीप कुमार, अभिलाष, सोनू सहित अन्य मौजूद थे.
मेसरा. चित्रांश परिवार द्वारा बांध गाड़ी में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी. शाम में भंडारा का भी आयोजन किया गया. मौके पर विनोद सिन्हा उर्फ मुन्ना सिन्हा, राजू सिन्हा, अजय सिन्हा, नवीन सिन्हा, जप्पू सिन्हा, मंटू सिन्हा सहित क्षेत्र के चित्रांश परिवार के लोग मौजूद थे.
ओरमांझी. चित्रांश परिवार के लोगों ने शनिवार को चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया. मौके पर अजय श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, सिकंदर सिन्हा, संजय श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement