वे अपनी सेवा के तहत झारखंड राज्य को प्रमोट करने का हर संभव प्रयास करेंगे. उन्होंने सुझाव दिया कि उद्योग, व्यापार, शिक्षा, कौशल विकास में विभिन्न देश झारखंड में अपनी रुचि प्रकट करते हैं. विदेशों के बाजार के अनुरूप झारखंड के उत्पाद तैयार करने से निर्यात की बड़ी संभावना बनती है. मुख्यमंत्री ने उन्हें सुझाव दिया कि वे राज्य हित में अपने परामर्श सरकार को दें.
Advertisement
विदेशों में बसे जनजातीय समुदायों को किया जायेगा आमंत्रित : रघुवर
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में होने वाले विश्वस्तरीय जनजातीय महोत्सव में विश्व के अन्य देशों में बसे जनजातीय समुदायों को झारखंड आने के लिए आमंत्रित किया जायेगा, ताकि झारखंड की विशिष्टता को विदेशों में भी लोग जान सकें. श्री दास मंगलवार को भारतीय विदेश सेवा के दो अधिकारी विश्वदीप डे और […]
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में होने वाले विश्वस्तरीय जनजातीय महोत्सव में विश्व के अन्य देशों में बसे जनजातीय समुदायों को झारखंड आने के लिए आमंत्रित किया जायेगा, ताकि झारखंड की विशिष्टता को विदेशों में भी लोग जान सकें. श्री दास मंगलवार को भारतीय विदेश सेवा के दो अधिकारी विश्वदीप डे और अंजू रंजन के साथ भेंटवार्ता के क्रम में कही. मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव सुनील कुमार बर्णवाल भी उपस्थित थे.
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी देशों के राजदूत और छात्र जो विभिन्न देशों से भारत आये हैं, उन्हें झारखंड के परिदर्शन और संवाद के लिए आमंत्रित किया जा सकता है. इससे झारखंड के बारे में बेहतर जानकारी विदेशों में होगी. झारखंड के युवा छात्र एवं अन्य वर्ग भी इससे लाभान्वित होंगे. मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने बताया कि वे झारखंड के ही निवासी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement