रांची : शहीद निर्मल महतो चौक (जेल मोड़) में वर्तमान में जो प्रतिमा लगी है, वही रहेगी और कोई दूसरी प्रतिमा नहीं लगायी जायेगी़ कुरमी विकास मोर्चा द्वारा चौक का सुंदरीकरण किया जा रहा है, जिसके पूरा होने पर शहीद निर्मल महतो के परिवार के सदस्य, पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व सुधीर महतो की पत्नी सबिता महतो द्वारा प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा़
Advertisement
चौक पर शहीद निर्मल महतो की वर्तमान प्रतिमा ही रहेगी, विवाद न खड़ा करें दोनाें दल : मोर्चा
रांची : शहीद निर्मल महतो चौक (जेल मोड़) में वर्तमान में जो प्रतिमा लगी है, वही रहेगी और कोई दूसरी प्रतिमा नहीं लगायी जायेगी़ कुरमी विकास मोर्चा द्वारा चौक का सुंदरीकरण किया जा रहा है, जिसके पूरा होने पर शहीद निर्मल महतो के परिवार के सदस्य, पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व सुधीर महतो की पत्नी सबिता महतो […]
इससे दोनों दलों, जेएमएम व आजसू को किसी तरह की आपत्ति नहीं होनी चाहिए़ यदि किसी दल द्वारा कोई विवादित बयान आता है या उक्त स्थल पर दाेनों दलों द्वारा किसी तरह का कार्य किया जाता है, तो इसे शहीद परिवार का अपमान माना जायेगा, जिसे कुरमी समाज बर्दाश्त नहीं करेगा़
सुंदरीकरण का कार्य और प्रतिमा का अनावरण का कार्यक्रम कुरमी समाज द्वारा किया जायेगा़ यह बात कुरमी/ कुड़मी विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार, राजेश महतो, आेमप्रकाश महतो, अनिल महतो व राजकुमार महतो ने होटल गंगा आश्रम में कही़ उन्होंने कहा कि प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में दोनों दलों के नेताओं के अतिरिक्त समाज के सभी वर्ग के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement