27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सरकार की विफलता बताने सड़क पर उतरेंगे कांग्रेसी

रांची : सरकार के एक हजार दिन पूरे होने के मौके पर कांग्रेसी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे. कांग्रेस के कार्यकर्ता राज्य भर में 22-23 सितंबर को सरकार की विफलता बतायेंगे़ जिला मुख्यालय में राज्य सरकार की विफलता बताने के लिए आंकड़े पेश करेेंगे़ पार्टी अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि सरकार जश्न मना रही […]

रांची : सरकार के एक हजार दिन पूरे होने के मौके पर कांग्रेसी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे. कांग्रेस के कार्यकर्ता राज्य भर में 22-23 सितंबर को सरकार की विफलता बतायेंगे़ जिला मुख्यालय में राज्य सरकार की विफलता बताने के लिए आंकड़े पेश करेेंगे़ पार्टी अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि सरकार जश्न मना रही है़ सरकारी पैसे की बर्बादी की जा रही है.

पार्टी के महासचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि इसके लिए प्रदेश कांग्रेस ने टीम बनायी है़ जिला में प्रदेश के नेताओं को अभियान चलाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है़ लोहरदगा में सुखदेव भगत, संजय पांडेय, गुमला में सुखदेव भगत, ज्योति सिंह मथारू, सिमडेगा में नियेल तिर्की, मदन मोहन शर्मा, खूंटी में बेंजामिन लकड़ा, शशिभूषण राय, हजारीबाग में डॉ सरफराज अहमद, राजेश ठाकुर, गिरिडीह में ओपी लाल, सुल्तान अहमद, चतरा में धीरज प्रसाद साहू, जगदीश साहू, रामगढ़ में सौरभ नारायण सिंह, लाल किशोर नाथ शाहदेव, धनबाद में मन्नान मल्लिक, अजय दुबे, बोकारो में दुर्गा चरण दास, शमशेर आलम, कोडरमा में मनोज यादव, सीपी सन्तन, पलामू में के एन त्रिपाठी, मोहन दुबे, गढ़वा मेें चंद्रशेखर दुबे, कैसर जावेद, लातेहार में रामेश्वर उरांव, हरिनारायण प्रसाद, पूर्वी सिंहभूम में सुबोधकांत सहाय, राजीव रंजन प्रसाद, प सिंहभूम में गीताश्री उरांव, रामाश्रय प्रसाद, सरायकेला-खरसावां में बन्ना गुप्ता, गोपाल प्रसाद, दुमका में फुरकान अंसारी, मणिशंकर, साहेबगंज में आलमगीर आलम, जगधात्री झा, गोड्डा मेें केएन झा, अवध बिहारी सिंह, देवघर में बादल पत्रलेख, हरिमोहन मिश्रा, पाकुड़ में आलमगीर आलम, अनिल ओझा, जामताड़ा में इरफान अंसारी व बिंदु मंडल को जिम्मेदारी सौंपी गयी़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें