Advertisement
ओडीएफ होने तक सिटी मैनेजर, मिशन मैनेजर और सुपरवाइजरों की छुट्टियां रद्द
रांची : दो अक्तूबर तक रांची नगर निगम के सभी 55 वार्डों को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) किया जाना है. अभियान में तेजी लाने के लिए नगर आयुक्त शांतनु अग्रहरि ने निगम के सभी सिटी मैनेजर, सिटी मिशन मैनेजर व सुपरवाइजरों की छुट्टी रद्द कर दी है. उन्होंने कहा है कि जब तक […]
रांची : दो अक्तूबर तक रांची नगर निगम के सभी 55 वार्डों को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) किया जाना है. अभियान में तेजी लाने के लिए नगर आयुक्त शांतनु अग्रहरि ने निगम के सभी सिटी मैनेजर, सिटी मिशन मैनेजर व सुपरवाइजरों की छुट्टी रद्द कर दी है. उन्होंने कहा है कि जब तक शहर पूरी तरह से ओडीएफ नहीं हो जायेगा तब तक किसी को छुट्टी नहीं मिलेगी.
अब घर के सामने गिराया जायेगा कचरा
पैसे लेकर शौचालय नहीं बनवाने वाले लोगों के साथ और सख्ती की जायेगी. अगली कड़ी में ऐसे लोगों के घरों के दरवाजे पर कचरा गिराया जायेगा. अगर इसके बाद भी कोई लाभुक शौचालय का निर्माण नहीं करता है, तो सरकारी राशि गबन के आरोप में में ऐसे लाभुकों पर रांची नगर निगम प्राथमिकी भी दर्ज करायेगा.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement