रांची में साइबर ठगी का नया मामला, 98 हजार गंवाने के बाद पीड़ित ने 1930 पर की शिकायत

Updated:
विज्ञापन

साइबर ठग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची में एक व्यक्ति साइबर अपराधियों का शिकार हुआ, जिसने 98 हजार रुपये गंवा दिए. घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

रांची. गाड़ीखाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है. कार्ट सराय रोड, गाड़ीखाना निवासी राजकुमार वर्मा (52) साइबर अपराधियों के झांसे में आकर 98 हजार रुपये गंवा बैठे. साइबर अपराधियों ने अलग-अलग बैंक खातों से यह राशि निकाल ली.

पीड़ित के अनुसार, पहले उनके एक बैंक खाते से 17 हजार रुपये की अवैध निकासी की गयी. इसके बाद दूसरे बैंक खाते के जरिये 81 हजार रुपये निकाल लिये गये. इस तरह उनके खातों से कुल 98 हजार रुपये की निकासी हुई.

1930 पर दर्ज करायी शिकायत

मामले की जानकारी मिलते ही राजकुमार वर्मा ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करायी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola