विश्वकर्मा पूजा को लेकर पतरातू में तैयारियां तेज, वाहनों की धुलाई शुरू
जलाशय में वाहनों की धुलाई करते लोग | Prabhat Khabar Network
भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर पतरातू और आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां ज़ोरों पर हैं। रेलवे, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, वाहन स्टैंडों और घरों में पूजा की जा रही है, और बाज़ारों में रौनक बढ़ गई है।
पतरातू. भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर पतरातू एवं आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं. आगामी विश्वकर्मा पूजा को लेकर रेलवे के विभिन्न विभागों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, वाहन स्टैंडों एवं घरों में पूजा की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. जगह-जगह पूजा पंडाल बनाये जा रहे हैं. वहीं बाजारों में भी पूजा सामग्री की खरीदारी को लेकर रौनक बढ़ गयी है.
पतरातू रेलवे डीजल शेड, कैरेज एंड वैगन विभाग, इलेक्ट्रिक विभाग, आइडब्ल्यू विभाग, पीडब्ल्यूआइ विभाग, टीसीआइ विभाग, मुख्य क्रू नियंत्रक विभाग एवं दामोदर मिनरल प्राइवेट लिमिटेड रेलवे कॉल साइडिंग पतरातू में विश्वकर्मा पूजा को लेकर पंडाल निर्माण सहित अन्य तैयारियां की जा रही हैं. इसके अलावा पीवीयूएनएल के विभिन्न विभागों, सीसीएल फिल्ट्रेशन प्लांट, अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट, फूड प्रोसेसिंग प्लांट, ऑसम मिल्क सहित अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों में भी पूजा की तैयारियां चल रही हैं.
बस स्टैंड एवं टेकर स्टैंड में भी पूजा पंडाल बनाकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की तैयारी की जा रही है. इन स्थानों पर पूजा को लेकर कर्मचारियों एवं वाहन चालकों में उत्साह देखा जा रहा है. वहीं क्षेत्रवासी अपने घरों में वाहनों एवं विभिन्न उपकरणों की पूजा की तैयारी में जुटे हुए हैं.
वाहनों की धुलाई, बाजारों में बढ़ी चहल-पहल
विश्वकर्मा पूजा को लेकर क्षेत्र के विभिन्न जलाशयों में लोग अपने वाहनों को धोते हुए देखे जा रहे हैं. दोपहिया, चारपहिया व बड़े वाहनों की सफाई के साथ उनकी पूजा की तैयारी की जा रही है. वहीं बाजारों में पूजा सामग्री, सजावट के सामान एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी को लेकर चहल-पहल बढ़ गयी है. दुकानों पर पूजा से संबंधित सामान की बिक्री शुरू हो गयी है. विश्वकर्मा पूजा को लेकर क्षेत्र में उत्सव का माहौल बनने लगा है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए