नरसिंहडीह-संग्रामपुर सड़क की ग्रामीणों ने श्रमदान से शुरू की मरम्मत

Updated:
विज्ञापन

श्रमदान करते लोग| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नरसिंहडीह से संग्रामपुर तक जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने खुद चंदा इकट्ठा कर और श्रमदान करके सड़क की मरम्मत शुरू की। जनप्रतिनिधियों की अनदेखी पर जताया रोष।

विज्ञापन

गोला, रामगढ़: नरसिंहडीह से संग्रामपुर तक करीब सात किमी सड़क जर्जर होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है. जनप्रतिनिधियों से शिकायत के बाद भी पहल नहीं होने पर ग्रामीणों ने रविवार को श्रमदान और चंदा कर सड़क की मरम्मत शुरू की.

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के किनारे उगी झाड़ियों की सफाई की जा रही है. गड्ढों को जेसीबी से भरने के साथ डस्ट डालकर सड़क को समतल किया जायेगा. जरूरत के अनुसार सीमेंट का भी उपयोग किया जायेगा. मौके पर जेएलकेएम केंद्रीय महासचिव संतोष चौधरी ने श्रमदान किया और आर्थिक सहयोग दिया.

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन हजारों लोग इस सड़क से आवागमन करते हैं, फिर भी इसकी मरम्मत नहीं होना शर्मनाक है. बहादूर तांती ने बताया कि करीब 15 वर्ष पूर्व सड़क बनी थी, जिसके बाद मरम्मत नहीं हुई. जयधन मुर्मू ने आंदोलन की चेतावनी दी. मौके पर तीर्थनाथ महतो, गंभीर बेदिया, गणेश मुर्मू सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola