उर्दू मुआशरे को आदाब और मुहब्बत का पैगाम देती है

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ कॉलेज के उर्दू विभाग में स्नातक सेमेस्टर वन के स्वागत समाराेह में प्राचार्य व अन्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ कॉलेज के उर्दू विभाग में स्नातक सेमेस्टर वन के नए विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उर्दू भाषा की महत्ता पर चर्चा हुई।

विज्ञापन

रामगढ़: रामगढ़ कॉलेज के उर्दू विभाग में स्नातक सेमेस्टर वन के नव नामांकित विद्यार्थियों के लिए शनिवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ शाहनवाज खान ने की. मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो बिमल कुमार मिश्रा, विशिष्ट अतिथि विमेंस कॉलेज की प्राचार्या डॉ रत्ना पांडे तथा बर्सर सह लाइफ साइंस विभागाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार उपाध्याय का गुलदस्ता व पौधा देकर स्वागत किया गया.

विज्ञापन

प्राचार्य ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने उम्मीद से भी बेहतर प्रदर्शन किया. डॉ रत्ना पांडे ने कहा कि कार्यक्रम में सबक, पैगाम, मनोरंजन और प्रतिभा का सुंदर समावेश रहा. डॉ राजेश कुमार उपाध्याय ने उर्दू को मीठी जुबान बताया. डॉ शाहनवाज खान ने कहा कि उर्दू मुआशरे को आदाब और मुहब्बत का पैगाम देती है.

कार्यक्रम की शुरुआत कुरान पाक की तिलावत से हुई. संचालन अरसला शाकरीन व सयूब हुसैन ने किया. अंत में विद्यार्थियों को उपहार और अतिथियों को मोमेंटो दिया गया. कई विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola