भारत रत्न जेआरडी टाटा की 122वीं जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

जीआरडी टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित करते महाप्रबंधक मुकेश रंजन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जेआरडी टाटा की 122वीं जयंती पर वेस्ट बोकारो में श्रद्धांजलि सभा, फुटबॉल प्रतियोगिता और स्कूली बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया.

विज्ञापन

घाटोटांड (रामगढ़): टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने भारत रत्न जेआरडी टाटा की 122वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया. इस मौके पर मुकुंदाबेड़ा स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में टाटा स्टील वेस्ट बोकारो के महाप्रबंधक (डेजिग्नेट) मुकेश रंजन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

विज्ञापन

उनके साथ अशुतोष कुमार पांडेय (चीफ, कोल बेनिफिशिएशन), मजहर अली (चीफ, इंजीनियरिंग एंड सर्विसेज), राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष मोहन महतो, सचिव डॉ. योगेंद्र सिंह समेत विभिन्न विभागों के प्रमुख, यूनियन प्रतिनिधि और कर्मचारी मौजूद थे. इस अवसर पर सभी ने जेआरडी टाटा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके दूरदर्शी नेतृत्व, उत्कृष्टता और सत्यनिष्ठा के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया.

समारोह के तहत खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया. अंतर-पंचायत फुटबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में सोनडीहा ने हेसागाड़ा को हराकर खिताब जीता, जबकि बालिका वर्ग में बड़गांव ने सारूबेड़ा को पराजित कर विजेता बनी. वहीं अंतर-विभागीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में क्वायरी एबी टीम ने जनरल सर्विसेज को टाई-ब्रेकर में 3-1 से हराकर जीत दर्ज की. मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट टीमवर्क और खेल भावना का प्रदर्शन किया.

इसके अलावा, टाटा स्टील फाउंडेशन ने एपिरॉक माइनिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से बीआर अंबेडकर स्कूल में स्वयंसेवा कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान 140 विद्यार्थियों के बीच अध्ययन किट का वितरण किया गया. किट में स्कूल बैग, कॉपियां, ड्रॉइंग बुक, क्रेयॉन और अन्य आवश्यक स्टेशनरी सामग्री शामिल थी. एपिरॉक विद्या सहयोग कार्यक्रम के तहत आयोजित इस पहल का उद्देश्य वंचित वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना और उनकी शैक्षणिक आकांक्षाओं को सशक्त बनाना है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola