मिनी मैराथन में शामिल होने के लिए शिक्षकों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
बलसगरा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षकों ने 2 अक्टूबर को आयोजित मिनी मैराथन में बच्चों और अभिभावकों को अधिक संख्या में शामिल होने के लिए जागरूक किया।
बलसगरा, रामगढ़: रबोध पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोदवे में शुक्रवार को शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आगामी 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाली मिनी मैराथन में शामिल होने के लिए जागरूक किया. यूथ स्पोर्टिंग क्लब, डाड़ी प्रखंड के तत्वावधान में जोगा चौक पर मिनी मैराथन का आयोजन किया जायेगा.
इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सभी बच्चों एवं उनके अभिभावकों से अधिक संख्या में इसमें शामिल होने का आग्रह किया. शिक्षकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में खेलकूद, सामाजिक सहभागिता और अनुशासन की भावना को बढ़ावा मिलता है.
विद्यालय परिवार की ओर से अभिभावकों से भी अपील की गयी कि वे अपने बच्चों के साथ कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए