कबड्डी में दमखम तो वॉलीबॉल में जोश, पतरातू में विद्यार्थियों ने दिखायी खेल प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राएं | Prabhat Khabar Network

पतरातू थर्मल स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मेजर ध्यानचंद की स्मृति में खेल दिवस पर कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, विजेता छात्र पुरस्कृत हुए।

विज्ञापन

पतरातू: पतरातू थर्मल स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में विद्यालय स्तरीय कबड्डी एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कक्षा अरुण से लेकर द्वादश तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाचार्या सुमन सिन्हा और शारीरिक आचार्य रंजन कुमार ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर किया. इसके बाद कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना देखने को मिली. विभिन्न मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सफल प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

खेल स्वस्थ जीवन का अभिन्न हिस्सा : सुमन सिन्हा

प्रभारी प्रधानाचार्या सुमन सिन्हा ने कहा कि खेल स्वस्थ और सफल जीवन का अभिन्न हिस्सा है. विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया.

शारीरिक आचार्य रंजन कुमार ने कहा कि मेजर ध्यानचंद देश के सभी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उनके जीवन और खेल के प्रति समर्पण से विद्यार्थियों को प्रेरणा लेनी चाहिए. उन्होंने छात्र-छात्राओं को खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया.

यह भी पढ़ें: रामगढ़ के स्कूलों में खेल दिवस की धूम, मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि के बाद विद्यार्थियों ने दिखाया दम


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola