SIR में नाम को लेकर है उलझन? पतरातू में नो-मैपिंग मतदाताओं की जनसुनवाई, दस्तावेजों की हुई जांच
जनसुनवाई के दौरान उपस्थित अधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network
पतरातू के कटिया बस्ती में एसआईआर के तहत नो-मैपिंग वाले मतदाताओं की जनसुनवाई हुई। अंचल अधिकारी की मौजूदगी में दावों और आपत्तियों की जांच की गई।
पतरातू: रामगढ़ के पतरातू प्रखंड के कटिया बस्ती पंचायत सचिवालय में शनिवार को एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को लेकर जनसुनवाई आयोजित की गई. जनसुनवाई में बूथ संख्या 258 से 262 तक के मतदाताओं से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई. जनसुनवाई पतरातू के अंचल अधिकारी मनोज कुमार चौरसिया की उपस्थिति में संपन्न हुई.इस दौरान नो-मैपिंग वाले मतदाताओं के दस्तावेजों एवं दावों की जांच करते हुए आवश्यक जानकारी ली गई.
आपके शहर में
वहीं जो मतदाता निर्धारित तिथि को जनसुनवाई में उपस्थित नहीं हो सके, उन्हें एक और अवसर दिए जाने की जानकारी दी गई. बताया गया कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अक्टूबर माह में होने की संभावना है.अधिकारियों ने मतदाताओं से प्रक्रिया के दौरान आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपने दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अपील की.
मौके पर पंचायत के मुखिया किशोर कुमार महतो, अंचल कार्यालय से संजय कुमार साहू, जागेश्वर प्रसाद साहू, धनेश्वर कुमार, रविंद्र कुमार, राहुल त्रिपाठी, अशोक प्रजापति, आनंद महतो, सुखन महतो, राजेश महतो, राजकुमार महतो एवं मोहित ठाकुर सहित सभी संबंधित मतदान केंद्रों के बीएलओ रेखा देवी, सुनीता देवी एवं जानकी देवी तथा बीएलओ, सुपरवाइजर उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए