पानी को लेकर सिरका वर्कशॉप का काम-काज तीन घंटे बाधित

Updated:
विज्ञापन

आंदोलन करती महिलाएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कहुआबेड़ा गांव की महिलाओं ने पानी की गंभीर समस्या को लेकर सिरका वर्कशॉप का काम-काज करीब तीन घंटे तक बाधित किया. कोलियरी प्रबंधन ने जल्द समाधान का आश्वासन देकर काम फिर से शुरू कराया.

विज्ञापन

गिद्दी. पानी की समस्या को लेकर कहुआबेड़ा गांव की महिलाओं ने बुधवार को सिरका वर्कशॉप का कामकाज लगभग तीन घंटे तक बाधित रखा. कोलियरी प्रबंधन के आश्वासन पर दिन के 11 बजे वर्कशॉप का काम काज बहाल हुआ. जानकारी के अनुसार कहुआबेड़ा की कई महिलाएं सुबह आठ बजे सिरका वर्कशॉप पहुंची और काम-काज बाधित कर दिया.

विज्ञापन

ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि कहुआबेड़ा गांव की बड़ी आबादी है और यहां के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. कई बार कोलियरी प्रबंधन से शिकायत की गयी है, लेकिन प्रबंधन पानी की समस्या दूर करने के प्रति गंभीर नहीं है. ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि प्रबंधन द्वारा एक डीप बोरिंग कराया गया है, लेकिन वह पानी पीने योग्य नहीं है. ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि दामोदर नदी से पानी लाकर पीना पड़ रहा है.

पानी की समस्या से कहुआबेड़ा के अधिकांश लोग परेशान है. सिरका कोलियरी प्रबंधन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि तीन दिनों के अंदर पानी की समस्या दूर करने के लिए उचित कदम उठाया जायेगा. रामगढ़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष रंधीर गुप्ता ने कहा कि कहुआबेड़ा में पानी की समस्या है.

प्रबंधन को इस पर ठोस कदम उठाना चाहिए. काम-काज बाधित कराने में बुधनी देवी, जानकी देवी, मीना देवी, बसंती देवी, बिराजो देवी, सरिता देवी, सुनीता देवी, उमा देवी, संगीता देवी, नीलू देवी, सावित्री देवी, चंद्रिका देवी, बासो देवी, जेटली देवी, किरण देवी, इंदू देवी, आरती देवी, राजमनी देवी, रिजूवा देवी, अंजू देवी, ललिता देवी, गीता देवी, मूलो देवी शामिल थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola