तीर्थ यात्रा से मजबूत होगी आस्था और सामाजिक एकता : राजीव

Updated:
विज्ञापन
तीर्थ यात्रा से मजबूत होगी आस्था और सामाजिक एकता : राजीव

तीर्थ यात्रा से मजबूत होगी आस्था और सामाजिक एकता : राजीव

विज्ञापन

65 तीर्थ यात्री काशी-अयोध्या सहित चार धाम के लिए रवाना दुलमी. दुलमी प्रखंड क्षेत्र की इचातू पंचायत से रविवार को 65 तीर्थ यात्री धार्मिक भ्रमण के लिए रवाना हुए. यात्रा से पूर्व सभी यात्रियों ने जामसिंघ दुर्गा मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की. यहां तीर्थ यात्रियों को गमछा, झोला और परिचय पत्र दिया गया. यात्रा के दौरान पालन करने वाले आवश्यक निर्देश भी दिया गया. कार्यक्रम में रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, खोखा सिंह और मंडल अध्यक्ष नरेश कुमार साव शामिल हुए. श्री जायसवाल ने बताया कि सांसद तीर्थ धाम योजना के तहत सभी यात्री एक साथ काशी, अयोध्या, प्रयागराज और विंध्याचल का भ्रमण करेंगे. उन्होंने कहा कि यह यात्रा आध्यात्मिक अनुभव के साथ सामाजिक एकता का भी संदेश देगी. श्री जायसवाल ने कहा कि तीर्थ यात्रा से आस्था और सामाजिक एकता भी मजबूत होगी. अतिथियों ने यात्रियों से अनुशासन बनाने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में साथ चल रहे कार्यकर्ताओं से तत्काल संपर्क करने की अपील की. अतिथियों ने बैंड-बाजे के साथ सभी तीर्थ यात्रियों को हर्षोल्लास के साथ रवाना किया. मौके पर मुखिया परमेश्वर पटेल, नरेश कुमार, विक्की कुमार, इंद्र देव साव, जनार्दन पांडेय, गोपाल प्रसाद, शिव कुमार मानकी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola