इंकलाबी नौजवान सभा ने गिद्दी में निकाला प्रतिरोध मार्च, जानें वक्ताओं ने क्या कहा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिद्दी में इंकलाबी नौजवान सभा ने शिक्षा में भ्रष्टाचार और पेपर लीक के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकालकर जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

विज्ञापन

गिद्दी: शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार, पेपर लीक और जवाबदेही की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र, युवा आंदोलन के समर्थन में इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) ने सोमवार को गिद्दी में प्रतिरोध मार्च निकाला. इसके पश्चात गिद्दी चौक में सभा की गयी. इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील किस्कू ने की. सभा में वक्ताओं ने कहा कि देश के छात्र, युवा मौजूदा शिक्षा व्यवस्था को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं.

विज्ञापन

जंतर-मंतर पर आइसा की छात्रा नेत्री नेहा बोरा, मनीष और अमीन पिछले 22 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं. यह प्रतिरोध मार्च उनके समर्थन में आयोजित किया गया है. वक्ताओं ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता और शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते भ्रष्टाचार ने लाखों छात्रों और युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है. इसका संचालन सुरेश बेदिया ने किया.

सभा में भाकपा माले के केंद्रीय कमेटी सदस्य आरडी मांझी, प्रखंड सचिव अशोक गुप्ता, इंकलाबी नौजवान सभा के जिला सचिव मनीष यादव, गोविंद राम, रामप्रवेश गोप, जीवन किस्कू, महेश बेदिया, बादल गोप, मृत्युंजय तिवारी, मकसूद आलम, रोशन यादव, संदीप कुमार किस्कू, अरविंद टुडू, रिमिल किस्कू, दीपक टुडू, सुमित टुडू, विनय टुडू, शशिल टुडू, मिथिलेश राणा, धनु टुडू, राजेश गोप, जगमोहन गोप उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola