सड़क हादसे में घायल रतन साव की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोला प्रखंड के संग्रामपुर गांव निवासी रतन साव की सड़क हादसे में गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन

गोला. प्रखंड क्षेत्र के संग्रामपुर गांव निवासी रतन साव (45 वर्ष) की मंगलवार देर रात मुरी स्थित सिंहपुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. बताया जाता है कि करीब एक पखवाड़ा पूर्व वह अपनी बेटी के घर पश्चिम बंगाल जा रहे थे. इस दौरान गोला-मुरी मार्ग पर हारुबेरा के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गये थे. हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आयी थीं.

विज्ञापन

घटना के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए सिंहपुर अस्पताल ले गये थे, जहां उनका इलाज चल रहा था. मंगलवार देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. मौत की खबर मिलते ही संग्रामपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गयी.

परिजनों ने बताया कि रतन साव के एक पुत्र की भी कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है. परिवार में अब पत्नी और एक शादीशुदा पुत्री है. रतन की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मुखिया सीताराम मुंडा, पूर्व उप प्रमुख शंकरदयाल महतो सहित अन्य ग्रामीणों ने शोक व्यक्त करते हुए परिजन को आर्थिक सहयोग करने की अपील की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola