जिला स्थापना दिवस पर विधायक ममता देवी ने दी जिलेवासियों को बधाई
विधायक ममता देवी. | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ जिला स्थापना दिवस पर विधायक ममता देवी ने जिले के विकास कार्यों को गिनाया और रामगढ़ को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दोहराया।
रामगढ़: रामगढ़ जिला स्थापना दिवस के अवसर पर विधायक ममता देवी ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई दी. उन्होंने कहा कि रामगढ़ अपनी समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक विरासत और मेहनतकश लोगों के लिए अलग पहचान रखता है. जिला विकास की नयी राह पर निरंतर आगे बढ़ रहा है.
विधायक ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, खेल, पर्यटन एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में लगातार महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं. प्रखंडों में भवन एवं स्टाफ क्वार्टर की कमी दूर करने, गोला डिग्री कॉलेज का निर्माण, भैरवी जलाशय की लंबित नहर का कार्य शुरू कराने तथा विभिन्न सड़कों के निर्माण व सुदृढ़ीकरण की दिशा में पहल हुई है.
उन्होंने रामगढ़ टाउन हॉल, रामगढ़ मेडिकल कॉलेज, सिदो-कान्हू स्टेडियम, गोला डेली मार्केट के आधुनिकीकरण, रजरप्पा मंदिर के सुंदरीकरण, रामगढ़ बस स्टैंड के आधुनिकीकरण तथा पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया. रामगढ़ कैंट में स्टेडियम व कम्युनिटी हॉल, आवासीय खेल प्रशिक्षण, खेल बैंक, चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण और विद्यालयों में आधारभूत संरचना व प्लेइंग कोर्ट का निर्माण भी महत्वपूर्ण है.
ममता देवी ने कहा कि चितरपुर सीएचसी, सदर अस्पताल में डायलिसिस, ब्लड बैंक, ऑक्सीजन प्लांट व आधुनिक सुविधाओं तथा पटेल चौक से सांडी फोर लेन तक सड़क के सुदृढ़ीकरण की दिशा में कार्य हुए हैं. उन्होंने कहा कि रामगढ़ को विकसित, समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना उनका संकल्प है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए