रामगढ़ DC ऋतुराज ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण, क्लास में उतरकर परखी बच्चों की पढ़ाई

Updated:
विज्ञापन

क्लास में बच्चों को परखते रामगढ़ डीसी

रामगढ़ जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त ऋतुराज ने राजकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं, स्मार्ट क्लास और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया.

विज्ञापन

रामगढ़. जिले की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त ऋतुराज ने कई स्कूलों का दौरा किया. उन्होंने राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय बनखेता (हरे टोला), दोहाकातू और छत्तरमांडू का विस्तृत औचक निरीक्षण किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कक्षाओं, स्मार्ट क्लास, खेल परिसर, गार्डनिंग, पेयजल, स्वच्छता व प्रशासनिक पंजियों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त स्वयं शिक्षक की भूमिका में नजर आए और डिजिटल और ब्लैकबोर्ड के माध्यम से विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक दक्षता को परखा. उन्होंने बच्चों को नियमित विद्यालय आने और अनुशासित रहकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया.

छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए, उपायुक्त ने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और खेल गतिविधियों पर विशेष जोर दिया.

स्कूली बच्चों को स्मार्ट बोर्ड पर पढ़ाते डीसी
स्कूली बच्चों को स्मार्ट बोर्ड पर पढ़ाते डीसी

मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और खेल गतिविधियों पर जोर

उपायुक्त ने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता जांचते हुए रोस्टर के अनुसार ताजा व पौष्टिक भोजन देने का निर्देश दिया. साथ ही, स्मार्ट क्लास के नियमित संचालन और विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात कही.

निरीक्षण के दौरान हाजिरी रजिस्टर में गलतियां

निरीक्षण के दौरान हाजिरी रजिस्टर में गलतियां, रेल परियोजना और प्रोजेक्ट इंपैक्ट के तहत परीक्षाओं के संचालन में कमियां पाई गईं. इन कमियों के लिए संबंधित प्रभारी शिक्षकों को शो-कॉज जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है. उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) अभय कुमार को सभी कमियों को 10 दिनों के भीतर दूर कर अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का सख्त निर्देश दिया. यह कदम रामगढ़ जिले में शिक्षा के स्तर को उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है.

ये भी पढ़ें: सांसद मनीष जायसवाल ने PVUNL अधिकारियों संग की बैठक, प्रभावित गांवों में विकास व रोजगार पर जोर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola