CCL डीटी ने कुजू क्षेत्र की खदानों का किया निरीक्षण, कोयला उत्पादन व डिस्पैच का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश
सीसीएल के डीटी पीएंडपी अनूप हंजूरा ने कुजू क्षेत्र की करमा, सारूबेड़ा व तोपा परियोजनाओं का दौरा कर कोयला उत्पादन और डिस्पैच की स्थिति का जायजा लिया.
कुजू (रामगढ़). सीसीएल के डीटी पीएंडपी अनूप हंजूरा ने गुरुवार को कुजू क्षेत्र की करमा, सारूबेड़ा व तोपा परियोजनाओं का दौरा कर खनन कार्य, कोयला उत्पादन व डिस्पैच की स्थिति का जायजा लिया. करमा परियोजना में उन्होंने व्यू प्वाइंट से ओपनकास्ट खदान का निरीक्षण किया तथा वर्षाकाल में उत्पादन की संभावनाओं की जानकारी ली.
आपके शहर में
खदान विस्तार पर चर्चा
अधिकारियों के साथ उत्पादन, डिस्पैच और खदान विस्तार पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. इसके बाद सारूबेड़ा परियोजना में पीओ अभिमन्यु सिंह से खनन गतिविधियों की जानकारी ली और उत्पादन लक्ष्य पूरा करने को कहा. उन्होंने कुजू न्यू साइडिंग का निरीक्षण कर डिस्पैच की गति बढ़ाने का निर्देश दिया.
मौके पर इन अधिकारियों की रही मौजूदगी
तोपा परियोजना में खदान विस्तार, उत्पादन और डिस्पैच की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य हर हाल में हासिल करने को कहा. मौके पर जीएम राजीव कुमार सिन्हा, पीओ रामेश्वर मुंडा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: झाड़-फूंक में बीता इलाज का वक्त, मां समेत दो बच्चों की मौत; टायफाइड-मलेरिया की आशंका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए