हाथियों के आतंक के बीच प्रभावित गांवों में टॉर्च बांटे वन विभाग : अर्जुन राम महतो
पूर्व विधायक अर्जुन राम | Prabhat Khabar Network
गोला और रजरप्पा में जंगली हाथियों के आतंक से परेशान ग्रामीणों के लिए पूर्व विधायक अर्जुन राम ने वन विभाग से तत्काल टॉर्च उपलब्ध कराने की मांग की है।
गोला, रामगढ़ : गोला एवं रजरप्पा सहित आसपास के वन क्षेत्रों में पिछले कई महीनों से जंगली हाथियों का उत्पात जारी है. हाथियों के झुंड के गांवों में पहुंचने से ग्रामीणों में भय का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों को सुरक्षित तरीके से भगाने के लिए वन विभाग के पास पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं हैं.
ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्व विधायक अर्जुन राम महतो ने वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर हाथी प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल टॉर्च उपलब्ध कराने की मांग की है. उन्होंने डीएफओ और रेंजर से बातचीत कर प्रभावित गांवों के ग्रामीणों के बीच टॉर्च का वितरण कराने का आग्रह किया.
रात में निगरानी के लिए रोशनी जरूरी
पूर्व विधायक ने कहा कि हाथी प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को रात के समय विशेष सतर्कता बरतनी पड़ती है. ऐसे में हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें सुरक्षित तरीके से गांव से दूर भगाने के लिए पर्याप्त रोशनी जरूरी है. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने से हाथी-मानव संघर्ष की घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है.
उन्होंने वन विभाग से प्रभावित गांवों को चिह्नित कर अविलंब टॉर्च वितरित करने और हाथी भगाने के अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए