एसवीडी पब्लिक स्कूल में मैजिक शो, बच्चों ने उठाया लुत्फ
कार्यक्रम प्रस्तुत करते जादूगर व उपस्थित छात्रा. | Prabhat Khabar Network
बरकाकाना के एसवीडी पब्लिक स्कूल में छात्रों के लिए मैजिक शो का आयोजन किया गया। निदेशक ने कहा कि शिक्षा के साथ मनोरंजन सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है।
बरकाकाना, रामगढ़: एसवीडी पब्लिक स्कूल, बरकाकाना में शनिवार को विद्यार्थियों के तनाव और मानसिक दबाव को कम करने के उद्देश्य से मनोरंजन मैजिक शो का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक संजय कुमार उपस्थित थे.
कोलकाता के जादूगर से दास ने बच्चों को एक से बढ़कर एक जादुई कला दिखाकर उनका मनोरंजन किया. जादू की कला प्रस्तुत करने के दौरान जादूगर के चुटीले अंदाज और हास्य-व्यंग्य से विद्यार्थी खूब आनंदित हुए.
निदेशक संजय कुमार ने कहा कि मैजिक शो मनोरंजन के साथ मानसिक प्रसन्नता, एकाग्रता और सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक है. शिक्षा के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल और मनोरंजन भी आवश्यक है. इससे बच्चों का मानसिक तनाव कम होता है और उनमें नई ऊर्जा का संचार होता है.
मौके पर वंदना रॉय, सोमा दासगुप्ता, आरती मिश्रा, देवाशीष बनर्जी, मुजम्मिल अंसारी, अजय कुमार, खुशबू मल्होत्रा, राहुल सिंह, नीतू पाठक, मीनाक्षी प्रसाद, रंजन कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए