लिपिया में भारतमाला परियोजना के तहत सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने की शिकायत

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल विधायक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ विधायक ममता देवी ने रकुवा पंचायत के ग्रामीणों के साथ डीसी से मुलाकात कर बिना सूचना जमीन पर हो रहे पथ निर्माण की शिकायत की और जांच की मांग की।

विज्ञापन

गोला, रामगढ़: रामगढ़ विधायक ममता देवी ने शनिवार को रकुवा पंचायत के लिपिया गांव के ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल के साथ उपायुक्त ऋतुराज से मुलाकात की. ग्रामीणों ने विधायक से शिकायत की थी कि भारतमाला परियोजना के तहत बिना उचित सूचना दिये उनकी जमीन पर कथित रूप से गलत तरीके से पथ निर्माण कराया जा रहा है.

विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विधायक प्रतिनिधिमंडल के साथ उपायुक्त के पास पहुंचीं और पूरे मामले से अवगत कराया. विधायक ने कहा कि रैयतों की जमीन पर किसी भी प्रकार का कार्य करने से पहले नियमानुसार प्रक्रिया का पालन करते हुए उचित सूचना दी जानी चाहिए. उन्होंने मामले की जांच कर ग्रामीणों के हित और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया.

इसके अलावा विधायक ने बरियातू बाजारटांड़ से माचाटांड़ तक प्रस्तावित पथ निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की जरूरत बतायी. मुलाकात के दौरान जिले के विभिन्न विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर भी चर्चा हुई. उपायुक्त ने समाधान को लेकर आवश्यक पहल का आश्वासन दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola