नारायणपुर करमा में दुर्गापूजा की तैयारी शुरू, इंद्रदेव ठाकुर बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

बैठक के दौरान शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नारायणपुर करमा में दुर्गापूजा 2026 के आयोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसमें पुरानी कमेटी को ही बरकरार रखने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

विज्ञापन

कुजू, रामगढ़ : श्रीश्री संकट मोचन मंदिर, नारायणपुर करमा में दुर्गापूजा 2026 के आयोजन को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता समाजसेवी जानकी ठाकुर ने की. बैठक में इस वर्ष भी दुर्गापूजा धूमधाम से मनाने तथा पूर्व की पूजा कमेटी को यथावत रखने का निर्णय लिया गया. मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन एकादशी के दिन करने पर भी सहमति बनी.

विज्ञापन

पूजा आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों ने आपसी सहयोग का संकल्प लिया. कमेटी में इंद्रदेव ठाकुर को अध्यक्ष, पोखलाल महतो को सचिव और मानपुराण प्रसाद सोनी को कोषाध्यक्ष बनाया गया. जिबलाल महतो व अयोध्या महतो उपाध्यक्ष, रंजीत महतो व टुकेश्वर महतो सह सचिव तथा कुमेश्वर महतो उपकोषाध्यक्ष चुने गये. मुखिया खागेश्वर महतो और उप प्रमुख पिंटू महतो को मुख्य संरक्षक बनाया गया.

बैठक का संचालन प्रदीप शर्मा ने किया. मौके पर पुरोहित हीरालाल तिवारी के अलावा प्रमोद शर्मा, मोनू शर्मा, विकास सोनी, चरण महतो, अकलू ठाकुर, विनोद सोनी, शुभम सोनी, रामचंद्र महतो, राजू महतो, शेखर महतो, राजदीप शर्मा, डोमन महतो, विशाल शर्मा, प्रकाश ठाकुर, अमन शर्मा, विकास महतो, गल्लू महतो, महेश ठाकुर, विशाल गणपत ठाकुर समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola